Media24Media.com: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में जुटी झलप क्षेत्र की महिलाएं, विधायक सिन्हा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में जुटी झलप क्षेत्र की महिलाएं, विधायक सिन्हा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Document Thumbnail

 महासमुन्द । झलप के गुरुद्वारा परिसर में 6 मार्च को महिला स्वसहायता समूह के तत्वावधान में 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नारी शक्ति वंदन अभियान के राष्ट्रीय कार्यक्रम के क्रम में आयोजित इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललिता अग्रवाल( पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष) ने की। विशिष्ट अतिथि किशन कोसरिया (झलप सरपंच), बलविंदर सिंह सलूजा सीटू (जनपद प्रतिनिधि), शम्मी सलूजा जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, निर्भय नायक जिला मंत्री किसान मोर्चा, कमल कौशिक महामंत्री भाजपा, आदि मंचस्थ थे। इस अवसर पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा का भाषण शक्ति वंदन कार्यक्रम में वर्चुअल प्रसारण को सुना।


महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष प्रयास

इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्य योजना बनाई है। इनमें नारी शक्ति वंदन भी प्रमुख है। महिला समूहों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए कौशल विकास के अंतर्गत प्रशिक्षण देकर सिलाई-कढ़ाई-बुनाई में दक्ष किया जा रहा है। महिला स्वसहायता समूह स्वावलंबी बन रही हैं। किराना दुकान के लिए भी लोन की व्यवस्था सरकार के द्वारा किया जा रहा है। राशन कार्ड मे भी महिला क़ो मुखिया बनाया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण, खासकर महिलाओं की सुविधा को देखते हुए यह योजना बनाई गई है। हर घर नल की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि सीधे महिलाओं के खाता में हस्तांतरित किया जा रहा है। महिलाओं को रसोई में धुआं से मुक्ति दिलाने का काम मोदी सरकार ने किया। उज्जवला योजना के तहत मुफ्त में सिलेंडर माताओं को दिया गया।

अब महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि महिलाओ की सभी क्षेत्रों में 33 प्रतिशत भागीदारी हो, इसलिए महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी गई है।



भूमिपूजन और लोकार्पण

झलप में 5 लाख रुपये की लागत से दुर्गा चबूतरा रंगमंच का भूमिपूजन और रविदास समाज का सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। वार्ड 8 में महिला सत्संग सामुदायिक भवन का लोकार्पण विधायक के करकमलों से किया गया। झलप क्षेत्र के आसपास के गावों से आये महिला स्वसहायता समूहों ने स्टाल प्रदर्शनी के रूप मे लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुलजीत सलूजा भाजपा उपाध्यक्ष, हनी गंभीर जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, यमुना ठाकुर (महिला मोर्चा अध्यक्ष ), दशोदा पटेल ( पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा ), देवेंद्र राय, द्वारिका सेन, सागर साहू, आसाराम दीवान, भागीरथी मारकंडे, सुनील पटेल, कौशल देवांगन, बली पटेल, पोतदार सोनवानी, दुकाला साहू, संतोष पंडा, राजा अग्रवाल, महेश देवांगन, लव कुश साहू, दुर्गेश यादव , देवेंद्र रौतिया, लीलेश पटेल उपस्थित थे। संचालन बाबू लाल पटेल ने किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.