Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महतारी वंदन योजना की अंतिम सूची से हजारों पात्र महिलाओं के नाम गायब मतलब मोदी की गारंटी खत्म : रश्मि चंद्राकर

 महासमुंद : कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर  ने महतारी वंदन योजना  सूची से महासमुंद जिले सहित प्रदेश में पात्र महिलाओं के नाम गायब होने पर सवाल खड़ा किया? महतारी वंदन योजना म अपन नांव ढूंढत हे माई लोगिन मन।


लेकिन भाजपा सरकार ह तो नांव ल हटा दे हे। वंदन नइ धोखा हरे भाजपा के ए योजना। "महतारी हलाकान योजना" बनगे भाजपा के महतारी वंदन योजना! माई लोगिन मन भटके बर होवत हे मजबूर आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान लाखों महिलाओं से घर-घर जाकर मोदी की फोटो वाली महतारी वंदन योजना की गारंटी वाला फार्म भरवाया गया अब उन्ही महिलाओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की फोटो वाली फॉर्म भरने पर अपात्र घोषित कर दिया गया है।

इसका मतलब यह माना जाये कि मोदी की गारंटी खत्म हो गई है? महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर  ने कहा कि मोदी की गारंटी का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार प्रदेश के शत प्रतिशत महिलाओं को 1000 रु महीना देने से बचने के लिए महतारी वंदन योजना में अनेक नियम शर्ते लागू की है और नियम शर्तों को लागू करके प्रदेश के मातृ शक्तियों को इस योजना से वंचित की है। भाजपा का काम सिर्फ धोखा देना है। 


लोकसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा ने प्रदेश और देश की जनता से अनेक वादे किए थे जिसमें अभीरत्ती भर भी काम नहीं हुआ है।  प्रदेश में सरकार बनने के बाद मोदी के गारंटी के नाम से भाजपा सिर्फ विज्ञापन बाजी कर रही है। प्रदेश की महिलाये भाजपा के इस वादा खिलाफी और धोखेबाजी के चरित्र को अब समझ चुकी है और लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.