Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लोकसभा चुनाव के तैयारी में जुटी भाजपा, बसना में लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

 बसना। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण ने भाजपा ने अपने तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को भाजपा ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बसना विधानसभा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही भाजपाइयों ने महासमुंद लोकसभा में ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमुख रूप कलस्टर प्रभारी एवं कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, सांसद चुन्नीलाल साहू, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, संभागीय सह प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, लोकसभा प्रभारी व विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, लोकसभा संयोजक व पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, बसना विधानसभा संयोजक डॉ एनके अग्रवाल, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सरायपाली पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष द्वय रमेश अग्रवाल, जितेन्द्र त्रिपाठी,युवा मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष धनेश नायक, मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, माधव साव, कृष्ण कुमार साहू, हरप्रसाद पटेल, महामंत्री व विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, महामंत्री जन्मजय साव, महामंत्री प्रहलाद साहू, महामंत्री राजकुमार पटेल, जनपद सदस्य ताराचंद साहू,जनपद पिथौरा सभापति सोहन पटेल,जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे।


इस दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल में भाजपा ने गांव गरीब किसान सहित सभी वर्ग के विकास के लिए देश में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी कार्य किए है। विश्व पटल में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी जी ने देश के कई पीढ़ी का राम मन्दिर निर्माण का सपना पूरा किया है। सांसद साहू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 पार का आव्हान किया है। इसे पूरा करने हम सभी को मिलकर धरातल में काम करना है। पिछले चुनाव में आप लोगों जो संघर्ष था अतुलनीय था। अबकी बार 400 पार से सरकार बनाना है। छत्तीसगढ़ के पूरे 11 सीटों को जीत दिलाकर मोदी जी के हाथों देना है।




जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी ने कहा कि हमने जो अपने जिला में जो दो विधानसभा सीट जीते हैं उसमें बसना विधानसभा में रिकार्ड मतों से विजयी हुए हैं। छत्तीसगढ़ में जो सरकार बने हैं उसमें आप सभी कार्यकर्ता का विशेष योगदान है। आने वाला लोकसभा चुनाव में दुगना उत्साह के साथ अपने लोकसभा प्रत्याशी को जीत दिलाना है।

विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि आज इस लोकसभा क्षेत्र के आठवां कार्यालय का उद्घाटन किये। पिछले तीन कार्यकाल में इस विधानसभा चुनाव रिकार्ड 54 सीटों से जीत हासिल करने में सफल रहे। हमने ही बनाया है हमही संवारेंगे की नारा में महत्वपूर्ण विश्वास दिलाता है। महतारी वंदन योजना का लाभ सीधे महतारी बहनों के खाते में 8 मार्च को और किसान भाइयों का बचत भुगतान 10 मार्च को सीधे खाते में जमा किया जाएगा। आप सभी कार्यकर्ता एवं जनता का आशीर्वाद चाहिए और बना रहे। बसना विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाने का अपील करता हूं।

विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होना मतलब महासमुंद लोकसभा में रिकार्ड मतों से जीत की गारंटी है। लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है, अबकी बार चुनाव नरेंद्र मोदी जी लड़ रहे हैं, हम सभी को रात दिन एक करके मेहनत करके जीत दिलाने है। हमें 51 हजार मत से जीत दिलाने का टारगेट दिया गया है लेकिन हमें 55 हजार मतों से विजयी बनाना है। आज पूरे देश में नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर है। पूरा देश 400 सीट देने संकल्पित नजर आ रहा है। मोदी जी ने छत्तीसगढ़ की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है की यहां से 11 की 11 सीट मिलेगी। मोदी जी का साथ देने हमे कड़ी मेहनत कर एक एक सीट जीत कर देनी है। उन्होंने पुनः अपील करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को महासमुंद लोकसभा में बसना विधानसभा से 51 हजार से ज्यादा वोट से लीड दिलाने का टारगेट दिया गया है लेकिन हमें 55 हजार मतों से लीड दिलाना है। विधानसभा में सभी बेहतर काम किया है। ऐतिहासिक जीत मिली है इसे लोकसभा चुनाव में भी दोहराना है। चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी गई। सभी को एकजुट होकर पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करें। केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी काम काज को लेकर आम जनता तक पहुंचना है। भाजपा के हम सभी कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता कमर कस लें।

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि हम जीतेंगे और जीतेंगे। यह मजबूत मानसिकता का परिचय है। कोई भी व्यक्ति हमारे विचार धारा से जुड़ना चाहता है उसे हार्दिक दिल स्वागत कीजिए। आप बसना या छत्तीसगढ़ के लिए लडाई नहीं लड रहे हैं आप भारत एवं भारतमाता के लिए लडाई लड रहे हैं। प्रत्याशी चाहे कोई भी हो आप देश को आगे बढ़ाने के लिए देश की सुरक्षा के लिए भाजपा को चुन रहे हैं। देश भक्ति एवं राष्ट्रहित को चुन रहे हैं। अभी विष्णु देव साय सरकार को तीन महीने पुरे नहीं हुए हैं, लेकिन अनेकों जनहित के कार्यों का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 साल में छत्तीसगढ़ को सिर्फ लुटा है। आप लोगों ने अपने स्थानीय विधायक को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर साबित कर दिया कि आप लोग जो चाहे हासिल कर सकते हैं। भारत के सबसे बढ़िया रोड छत्तीसगढ़ में बनाया गया है। 80 करोड़ लोगों को सीधा निशुल्क चावल मिल रहा है। 35 ए को खतम किया,आप जम्मू-कश्मीर में ज़मीन ले सकते हैं, 370 खतम किया, 500 साल की लडाई के बाद श्री रामलला जी का अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा सकुशल संपन्न हुआ। आदि महत्वपूर्ण देशहित के कार्य एक मजबूत सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार देश हित को प्राथमिकता राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाला ही कर सकता है और मोदी सरकार ने करके समुचे विश्व में भारत भुमि को गौरवान्वित किया है।भाजपा सरकार में मोदी सरकार में एक वातावरण बना देश में, पुरे विश्व में भारत की इकोनॉमी 5 वें नंबर पर है और आने वाले समय में नंबर 3 पर होगा,अब हिंदुस्तान को दबाया नहीं जा सकता। महासमुंद लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमतों से जीत दिलाने है। और भारत को विश्वगुरु बनाने में सफल योगदान देना है। पत्रकार साथीयों के सवालों का जवाब देते हुए विधायक चंद्राकर ने कहा कि कमल का फुल हमारा प्रत्याशी हैं।

कार्यक्रम का मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने एवं कार्यक्रम समापन पर महामंत्री व विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से कलस्टर प्रभारी एवं कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, सांसद चुन्नीलाल साहू, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, संभागीय सह प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, लोकसभा प्रभारी व विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, लोकसभा संयोजक व पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, बसना विधानसभा संयोजक डॉ एनके अग्रवाल, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सरायपाली पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश अग्रवाल,
जिला उपाध्यक्ष द्वय रमेश अग्रवाल, जितेन्द्र त्रिपाठी,युवा मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष धनेश नायक, मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, माधव साव, कृष्ण कुमार साहू, हरप्रसाद पटेल, महामंत्री व विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, महामंत्री जन्मजय साव, महामंत्री प्रहलाद साहू, महामंत्री राजकुमार पटेल, जनपद सदस्य ताराचंद साहू, जनपद पिथौरा सभापति सोहन पटेल,जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.