Media24Media.com: पुलिस खबरी के शक में मर्डर, आदिवासी युवक की हत्या कर नक्सलियों ने सड़क पर फेंकी लाश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पुलिस खबरी के शक में मर्डर, आदिवासी युवक की हत्या कर नक्सलियों ने सड़क पर फेंकी लाश

Document Thumbnail

 रायपुर । पुलिस मुखबिरी के शक में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक आदिवासी युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार तड़क़े युवक का शव राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिला। नक्सलियों ने युवक की गला दबाकर हत्या की है। मिली जानकारी के मुताबिक भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग में ताडग़ांव से लगभग 7 किमी दूर अशोक तलांडे नामक आदिवासी युवक का शव मिला।


मौके पर नक्सल पर्चा भी फेंका गया है। बताया गया है कि अशोक दामरंचा का रहने वाला था। वह पिछले कुछ दिनों से ताड़ग़ांव में रह रहा था। पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। पेरमिली एरिया कमेटी द्वारा फेंके गए पर्चे में ग्रामीणों को पुलिस से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। मुखबिरी करने वालों का हश्र को लेकर भी नक्सलियों ने चेताया है। इस संबंध में नक्सल डीआईजी अंकित गोयल ने ‘छत्तीसगढ़’को बताया कि नक्सलियों द्वारा हत्या की गई है। घटना की जांच की जा रही है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.