Media24Media.com: CG News : तालाब में नहाते समय बच्चे के मुंह में घुसी मछली, गले से निकालने डॉक्टर होते रहे परेशान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG News : तालाब में नहाते समय बच्चे के मुंह में घुसी मछली, गले से निकालने डॉक्टर होते रहे परेशान

Document Thumbnail

CG News : तालाब में नहाते समय एक बालक के मुंह में मछली घुस गई और वह गले में फंस गई। बालक को गंभीर स्थिति में सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम करुमहु निवासी कुंवर सिंह गोंड का पुत्र समीर गोंड (14)आज सुबह लगभग 10 बजे गांव के जूना तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय उसके मुंह में एक मछली घुस गई।


मछली उसके गले में फंस गई।बच्चा घबरा गया और रोने लगा दोस्तों ने इसकी सूचना घर वालों को दी और 108 संजीवनी एक्सप्रेस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा लाया गया । यहां डाक्टरों ने मछली को निकालने का प्रयास किया मगर वे असफल रहे।उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

डाक्टरों के मुताबिक मछली गले से नीचे फंसी है और वह कांटे वाली मछली है।स्वजन बालक को लेकर बिलासपुर पहुंच गए हैं वहां उसका उपचार चल रहा है।सीचसी अकलतरा के डाक्टरों के अनुसार बालक के गले का आपरेशन करके मछली को निकाला जा सकता है। बहरहाल बालक का उपचार जारी है।इस घटना से उसके माता पिता के आलावा स्वजन परेशान हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.