Media24Media.com: Mahasamund: शराब पार्टी में 2 दोस्तों के बीच विवाद, फिर दोस्त बना जानी दुश्मन, ले ली जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Mahasamund: शराब पार्टी में 2 दोस्तों के बीच विवाद, फिर दोस्त बना जानी दुश्मन, ले ली जान

Document Thumbnail

 महासमुंद :  जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम नांदगांव में हुई एक युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के दोस्त ने ही की. पुलिस ने आरोपी प्रेम जांगड़े (24 वर्ष) निवासी नांदगांव को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्लेडनुमा कटर और वारदात के समय पहने कपड़े को बरामद कर लिया है.


पुलिस के मुताबिक, पटेलपारा वार्ड नं 5 नांदगांव निवासी सुरेश पटेल ने बताया कि वह और उसका बेटा पूनम पटेल भगवती राइस मिल बेलसोंडा में काम करते थे. 18 मार्च को शाम 5 बजे पूनम पटेल राइस मिल से छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए निकला था. पिता भी जब मिल से अपने घर वापस आया तो पता चला कि वह अभी तक बेटा घर वापस नहीं आया है. जिसके बाद पिता अपने बेटे को खोजने के लिए 19 मार्च को सुबह निकला. इस दौरान पिता ने देखा कि सूखे तालाब के पास काफी लोगों की भीड़ जमा है. जब पास जाकर देखा तो बेटा पूनम पटेल का शव पड़ा हुआ था. उसकी किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी थी. जिसके बाद घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई.

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदेही प्रेम जांगड़े को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की. जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों दोस्तों में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ है और मारपीट हुई. इस दौरान प्रेम ने ब्लेड नुमा कटर से अपने दोस्त के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.