Media24Media.com: आज छत्तीसगढ़ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रायपुर में किसान महासम्मेलन में कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आज छत्तीसगढ़ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रायपुर में किसान महासम्मेलन में कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Document Thumbnail

 रायपुर  : राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 9 मार्च शनिवार को किसान महासम्मेलन होगा। सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। सम्मेलन का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया है। इस किसान महासम्मेलन में प्रदेशभर से डेढ़ लाख से अधिक किसान शामिल होंगे।


शुक्रवार को आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, मोदी की गारंटी में प्रदेश के किसानों को धान की कीमत 3100 रुपए में प्रति क्विंटल खरीदना शामिल था। हमारी भाजपा की सरकार बनते ही किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रुपए खरीदा। समर्थन मूल्य की राशि किसानों को मिल चुकी है। अब अंतर की राशि 12 मार्च को दी जाएगी।

किसान हितैषी हमारी सरकार ने किसानों का महासम्मेलन बुलाया है। इस दौरान लाभार्थी किसानों का सम्मान भी किया जाएगा। प्रदेशभर के किसानों को केंद्रीय रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में वन मंत्री केदार कश्यप, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, भूपेंद्र सवन्नी सहित अन्य नेता मौजूद थे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.