Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हिंदुस्तान में छत्तीसगढ़ धान का कटोरा एवं किसानों का गढ़ कहा जाता है - रक्षा मंत्री राजनाथ

Document Thumbnail

किसान महासम्मेलन : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन में कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही यहां पर 100 दिन में ही, जो विकास पटरी से उतर चुका था, वह विकास अब फिर से पटरी पर लौट आया है। छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और विकास करने का काम भाजपा की सरकार ने किया था। लेकिन पिछले 5 वर्षों में यहां विकास के काम पूरी तरह से ठप हो गया था। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और घोटाले का बोलबाला था। छत्तीसगढ़ को पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस के लोगों ने बर्बाद किया है। छत्तीसगढ़ को सँवारने का सामर्थ्य भाजपा में है। रक्षा मंत्री सिंह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान पर अहूत किसान महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।


रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है और छत्तीसगढ़ के में लंबे अरसे के बाद आदिवासी समाज का मुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास करेगा। छत्तीसगढ़ को हिंदुस्तान में धान के कटोरा के रूप में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के अंदर एक अद्भुत सामर्थ्य है। छत्तीसगढ़ किसानों का गढ़ है। हिंदुस्तान में छत्तीसगढ़ को किसानों का गढ़ माना जाता है। छत्तीसगढ़ का भाग्य हमें बनाना है तो हमें छत्तीसगढ़ के किसानों के भाग्य को बनाना पड़ेगा, तब जाकर छत्तीसगढ़ विकास की ऊँचाइयों को छू पाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता मेहनतकश जनता है। सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चप्पे-चप्पे से वह परिचित हैं। छत्तीसगढ़ी संस्कृति से वह अच्छी तरह से परिचित हैं। किसान भाइयों की मेहनत से यह भारत धनवान होगा छत्तीसगढ़ की जनता के सामर्थ्य पर उन्हें भरोसा है। विकास को आप सबके सहयोग से भाजपा की सरकार फिर से आगे बढ़ाएगी। किसानों में वह सामर्थ्य है कि मिट्टी से सोना निकाल सकता है। भाजपा की सरकार कंधे से कंधे मिलाकर देश के किसान भाइयों के साथ खड़ी है। सिंह ने कहा कि 2014 से पहले भाजपा की प्रतिबद्धता रही है- गांव गरीब और किसान, झुग्गी झोपड़ी का इंसान, बेरोजगार नौजवान और देश की माता और बहनों का सम्मान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान भाइयों के लिए काम हो रहे हैं और आज हालात पूरी तरह से बदलते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस प्रकार से योजनाएँ बनाई हैं, उसके चलते हिंदुस्तान की 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर आ गई है। भारत के इतिहास में आज तक ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है, यह रिपोर्ट नीति आयोग की है। सिंह ने कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार बनाएँ, एक भी व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था कि देश में एक भी झोपड़ी रहने नहीं देंगे, सब लोगों को पक्का मकान मुहैया कराएंगे, हर घर में नल के द्वारा स्वच्छ जल मिलेगा। छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार ने इन सब योजनाओं को रोक कर रखा था। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तरफ से कुछ नहीं किया और चुनाव नजदीक आते देख छत्तीसगढ़ की जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए दिखावे के रूप में काम करने की कोशिश की। छत्तीसगढ़ की जनता अब जागरुक हो गई है। सॉइल हेल्थ कार्ड देने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। हम 1 साल के भीतर प्रदेश के सभी किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड देंगे ताकि किसानों को पता चल सके कि उनके खेत की मिट्टी की हेल्थ कैसी है, मिट्टी में किस चीज की कमी है।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि देशभर में भाजपा की सरकार ने 23 करोड़ से ज्यादा सॉइल हेल्थ कार्ड किसानों को दिए हैं। देश के किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रूपए प्रतिवर्ष देने का काम भाजपा की सरकार ही कर रही है। दुनिया में यूरिया की खाद 3000 रूपए प्रति बोरी मिलती है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के किसान भाइयों को 300 रूपए मं प्रतिबोरी यूरिया देने का काम किया है। देश की महंगाई को रोकने का काम किसान भाइयों के खाद और बीज की कीमतों में कमी करने का काम मोदी सरकार ने किया है। सिंह ने जी-20 सम्मेलन में आए विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों को देश के प्रधानमंत्री मोदी ने, जो किसान भाई मोटा अनाज खाते हैं, वह राष्ट्राध्यक्षों को खिलाकर एक नई शुरुआत की। पहले कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए केवल 25 हजार करोड रुपए का बजट रखती थी, वही आज किसानों के लिए बजट को 5 गुना बढ़कर 1.25 लाख करोड रुपए कर दिया गया है। फसल बीमा योजना लागू की गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया है। धान की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत 2183 रुपए है तो वही छत्तीसगढ़ की सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की है। कांग्रेस पार्टी गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य केवल 1000 रुपए दे रही थी, जिसे भाजपा की सरकार ने 2150 रुपए कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मोटा अनाज की खरीदी केंद्र की सरकार करेगी और दुनिया के दूसरे देशों में मोटे अनाज का निर्यात भी करेगी। जानवरों को खुरहा-चपका का टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। किसान समृद्धि केंद्र भी खोले जाएंगे। सिंह ने कहा कि बिना किसान और गाँव के विकास के भारत के समुचित विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। देश में मेडिकल कॉलेज को बढ़ाया गया है ताकि गांव के लोगों का इलाज वहीं हो सके। आदिवासी बच्चों के लिए एकलव्य विद्यालय भी खोले गए हैं और यह सब काम कांग्रेस पार्टी के समय में नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सभी काम करने वाले मजदूरों को कर्ज देने का काम प्रधानमंत्री मोदी की सरकार कर रही है। हमारे महापुरुष बिरसा मुंडा का सम्मान किसी ने नहीं किया, तब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी को बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के रूप में मनाने का काम किया। जहां सारी उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी की गारंटी का सिलसिला शुरू होता है। देश के किसानों को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त में मिलेगी। आपने डबल इंजन की सरकार बना दी है। जितने वादे हमने किए हैं उन सभी वादों को हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.