Media24Media.com: Chhattisgarh : परीक्षा देने जा रही 10वीं की छात्रा पर मधुमक्‍खियों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh : परीक्षा देने जा रही 10वीं की छात्रा पर मधुमक्‍खियों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शनिवार को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा पर मधुमक्‍खियों ने हमला कर दिया। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं छात्रा को बचाने आए उसके पिता को भी मधुमक्‍खियों ने डंक मार दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। लोगों ने दोनों को माकड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।


घटना विकासखंड माकड़ी के ग्राम पंचायत कुरलु बहार की है। यहां 10वीं की छात्रा कुमारी बिंदेश्वरी नेताम आज दसवीं का पेपर देने हीरापुर जा रही थी। इसी दौरान छात्रा पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने डंक मारकर छात्रा को बुरी तरह से घायल कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाने का प्रयास किया और तुरंत उसके पिता को फोन लगाकर बुलाया। छात्रा के पिता मौके पर पहुंचे तो देखा मधुमक्खियों का झुंड बेटी को डंक मार रहा था। मधुमक्खियों ने पिता को भी डंक मारकर घायल कर दिया।

छात्रा और पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी में भर्ती किया गया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। आज दसवीं का गणित का पेपर है। अस्‍पताल में हालत गंभीर होने की वजह से छात्रा पेपर देने से वंचित हो गई।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.