Media24Media.com: CG NEWS : होली खेल रहे युवक पर जवान ने फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : होली खेल रहे युवक पर जवान ने फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 CG NEWS : प्रदेश के बिलासपुर जिले से होली के जश्न के बीच हुई एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है. मस्तूरी में होली खेल रहे युवक को बटालियन के जवान ने एयरगन से गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप मच गया. गोली युवक के सीने में लगी है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


जानकारी के अनुसार, यह मामला मस्तूरी के मल्हार चौकी क्षेत्र का है. यहां किसी बात को लेकर बटालियन के जवान और एक युवक पीयूष सिंह के बीच मामूली विवाद हो गया. इस दौरान जवान ने अपना आपा खो दिया और एयरगन से पीयूष सिंह पर फायरिंग कर दिया. गोली सीधे युवक एक सीने में लगी और वाह जमीन पर गिर गया. 

जिसके बाद युवक को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. गोली चलाने वाला आरोपी पुलकेश नापित है जो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दूसरी बटालियन सकरी में पदस्थ है. आरोपी जवान पुलकेश को मल्हार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.