Media24Media.com: बीजेपी ने Namo App से शुरू किया चंदा अभियान, जानिए PM मोदी ने कितना दिया डोनेशन?

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बीजेपी ने Namo App से शुरू किया चंदा अभियान, जानिए PM मोदी ने कितना दिया डोनेशन?

Document Thumbnail

 Lok Sabha Election : बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट निकालने के बाद चंदा अभियान शुरु कर दिया है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी (बीजेपी) को चंदा नमो ऐप (NaMo App) के जरीये 2000 रुपये का चंदा दिया है. पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, मुझे पार्टी में योगदान देकर खुशी हो रह है. एक विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करें.


पीएम मोदी ने आम लोगों से भी पैसे डोनेट करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, "मैं सभी लोगों से नमो ऐप के माध्यम से डानेशन कर भारत के निर्माण का हिस्सा बनने का भी आग्रह करता हूं.

इससे पहले 1 मार्च को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नेड्डा ने भी पार्टी को चंदा दिया था. उन्होंने बीजेपी को एक हजार का चंदा दिया, जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने एक्स पर शेयर किया. इस दौरान उन्होंने कहा था, "मैंने भारत को विकसित भारत बनाने के पीएम मोदी के दृष्टिकोण को अपना व्यक्तिगत समर्थन देने के लिए बीजेपी को डोनेशन दिया है. आइए हम सभी आगे आएं और नमो ऐप का के मध्यम से इस डोनेशन फॉर नेशन बिल्डिंग जन आंदोलन में शामिल हों."

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.