Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अखिल भारतीय अघरिया समाज सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल...

 रायपुर : बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैंता में अखिल भारतीय अघरिया समाज द्वारा सामुदायिक भवन के भुमिपुजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। आज के कार्यक्रम इष्टदेव श्रीकृष्ण भगवान की पूजा अर्चना मंत्रोपचार के साथ पूजा अर्चना कर अतिथियों द्वारा सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह श्री राधाकृष्ण व नांगर (हल) भेंट कर सम्मानित किया गया। 


विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि अघरिया समाज द्वारा अघरिया धाम की शुरुवात ऐतिहासिक गौरव की बात है। पैता गांव के पैंता धाम के लिए भूमिदान दाताओं का समाज सदैव ऋणी रहेगा। छत्तीसगढ़ में अघरिया समाज का प्रमुख स्थान है। एकता संगठन ताकत एवं सुदृठता का मिसाल है। अघरिया समाज को कोई भी राजनीतिक दल अनदेखा करेगा वह आगे नहीं बढ़ेगा। व्यवसायी, कर्मचारी, महिला, युवाओ सामाजिक बन्धुओ के तालमेल योगदान से क्षेत्र एवं समाज का सर्वांगीण विकास होगा। अघरिया समाज प्रगतिशील, मेहनतकश और अन्नदाता के रूप में जाना जाता है।स्वास्थ्य, शिक्षा सहित खेती के मामले में भी यह समाज आगे है। आज अपने परिश्रम के बल पर इस समाज के लोग बड़े राजनीतिक एवं प्रशासनिक पदों पर आसीन है। उन्होंने कहा कि समाज के बड़े लोगों के मार्गदर्शन और उनके संगठनात्मक योगदान से राज्य आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा सहित अन्य कार्य समाज के निचले स्तर पर प्रारंभ करने का प्रयास होना चाहिए, ताकि समाज में बदलाव आ सके। अघरिया धाम के निर्माण से इस समाज के धर्म, संस्कृति और कला के संबंध में लोगों को जानकारी मिल सकेगी। सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पैंता धाम के लिए 21 लाख रुपए की घोषणा किये।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अघरिया समाज केंद्रीय समिति का अघरिया धाम निर्माण हेतु क्रांतिकारी कदम है। पैता गांव के व्यक्तियों समाज के प्रति प्रतिबद्धता भूमिदान दाताओं को शुभकामनाएं देते कृतज्ञता प्रकट करता हूं। क्षेत्र के व्यक्तियों में दानशीलता समाज के लिए अनुकरणीय पहल है। हमारा समाज खेती किसानी अन्नदाता के साथ शिक्षा व्यापार अन्य क्षेत्रों में विकास के पथ पर बढ़ रहा है।समाज का बेटा छत्तीसगढ़ शासन भाजपा सरकार में वित्त मंत्री बनकर गौरव बढ़ाने का प्रयास किया। मैं हमेशा गांव शहर के युवाओ के साथ तन मन धन सहयोग हेतु खड़ा रहूंगा।

कार्यक्रम अघरिया समाज केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल,खरसिया विधायक उमेश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी, जिला पंचायत महासमुंद अध्यक्ष उषा पटेल, केन्द्रीय महिला संयोजिका प्रेमशिला नायक, पैंता सरपंच कुंजमन नायक,जिला पंचायत रायगढ़ अध्यक्ष निराकार पटेल, अघरिया समाज सारंगढ़ जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, कामता प्रसाद पटेल,विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, नगर पंचायत सरायपाली अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, उपाध्यक्ष सुशीला पटेल, जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष रुक्मणी पटेल,गैसमोती पटेल, ओमप्रकाश चौधरी, डीडी पटेल, विद्या चौधरी, एस एल नायक, द्वारिका पटेल,रामानुज पटेल, धनंजय पटेल, धनेश नायक, अवधराम पटेल, संत कुमार पटेल, ताराचंद पटेल, नेहरू पटेल, हेमकुमारी नायक, लक्ष्मी पटेल, सेतराम पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, कविता चंद्र पटेल, सीता पटेल, पुनीता पटेल, गोपी चौधरी,  विधायक प्रतिनिधि द्वय विक्की सलुजा, अभिमन्यु जायसवाल, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,प्रखर अग्रवाल, आशीष सेन, समाज प्रमुखों, हजारो माता बहनों युवा,गणमान्य सामाजिक बन्धुओ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.