Media24Media.com: CG Weather : बारिश तुफान को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Weather : बारिश तुफान को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Document Thumbnail

 CG  Weather :  प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में फिर झमाझम बारिश हो सकती है । प्रदेश में तेज आंधी तूफान चलने की आशंका भी जताई गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने 16 से 20 मार्च तक पांच दिनों का अलर्ट जारी किया था। इस दौरान प्रदेश के जिलों मे ओले के साथ बारिश भी हुई थी। मौसम विभाग ने रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, कांकेर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी चलने की संभावना जताई है।


इन जिलों में हो सकती है बारिश

वहीं मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर, लरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीर धाम समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई हैं।

मौसम में बदलाव होने के चलते रात के तापमान में कमी आई है, लेकिन दिन में गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.