Media24Media.com: काशी में बोले पीएम मोदी : भगवान शिव के आशीर्वाद से विकास का डमरू बजा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

काशी में बोले पीएम मोदी : भगवान शिव के आशीर्वाद से विकास का डमरू बजा

Document Thumbnail

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी के 44वें दौरे पर हैं। दो दिन के लिए पीएम मोदी करीब 18 घंटे काशी में रहेंगे। शुक्रवार को पीएम ने बीएचयू में संसद संस्कृत प्रतियोगिता के टॉपर्स को सर्टिफिकेट वितरित किए। इसके बाद उन्होंने कहा कि भगवान शिव के आशीर्वाद से काशी के चारों ओर विकास का डमरू बजा। काशी सर्वविद्या की राजधानी है। आज काशी का वो सामर्थ्य और स्वरूप फिर से संवर रहा है। यह पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।


पीएम मोदी ने कहा कि काशी के बारें में आज दो किताबें लॉन्च की गई। इसमें बीते 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों का लेखा जोखा है। हम सब तो निमित्त मात्र हैं, काशी में करने वाले महादेव हैं। जहां महादेव की कृपा हो जाती है, वह धरती ऐसे ही संपन्न हो जाती है। एक समय था जब भारत की समृद्धि की गाथा पूरी दुनिया में सुनाई जाती थी। इसके पीछे भारत की केवल आर्थिक ताकत नहीं थी। इसके पीछे हमारी सांस्कृतिक समृद्धि भी थी।

पीएम ने कहा कि काशी जैसे हमारे तीर्थ राष्ट्र की प्रगति की यज्ञशाला हुआ करते थे। यहां साधना और शास्तार्थ दोनों होते थे। यहां संवाद और शोध होते थे। यहां संस्कृति के स्त्रोत भी थे तो साहित्य संगीत की सरिताएं भी थीं। काशी शिव की नगरी के साथ भगवान बुद्ध के उपदेशों की धरती भी है। यह जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली है तो आदि शंकराचार्य को भी यहां से बोध मिला था।

देश-दुनिया के कोने कोने से लोग यहां ज्ञान, शोध, शांति की तलाश में आते हैं। हर प्रांत, भाषा, बोली हर रिवाज के लोग काशी में आकर बसे हैं। जिस स्थान पर ऐसी विविधता होती है, वहीं नए विचारों का जन्म होता है। काशी तमिल संगमम और गंगा पुष्करालु महोत्सव जैसे एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियानों का भी विश्वनाथ धाम हिस्सा बना है।

हर मन को संवारना है

पीएम मोदी ने कहा कि अगले पांच सालों में देश इसी आत्मविश्वास से विकास को नई रफ्तार देगा। देश सफलताओं के नए प्रतिमान गढ़ेगा और ये मोदी की गारंटी है। काशी तो संवरने वाला है। रोड भी बनेंगे। ब्रिज भी बनेंगे। भवन भी बनेंगे, लेकिन मुझे तो यहां जन जन को संवारना है। हर मन को संवारना है। एक सेवक बनकर संवारना है। साथी बनकर संवारना है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.