Media24Media.com: ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को PM Modi ने किया संबोधित, बोले- तीसरे टर्म में भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को PM Modi ने किया संबोधित, बोले- तीसरे टर्म में भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी

Document Thumbnail

 PM Modi : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। पीएम मोदी मंगलवार दोपहर अबू धाबी पहुंचे, जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। पीएम ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की है। इसके बाद पीएम मोदी ने अबु धाबी में Ahlan Modi इवेंट को संबोधित किया हैं। यहां पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद के नारे से की। आइए जानते हैं पीएम ने कार्यक्रम में क्या कुछ कहा।


अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज अबू धाबी में आपने एक नया इतिहास रचा है। आप यूएई के कोने-कोने से और भारत के अलग-अलग राज्यों से यहां आए हैं। लेकिन सभी के दिल जुड़े हुए हैं। इस ऐतिहासिक स्टेडियम में, हर दिल की धड़कन, हर सांस, हर आवाज कहती है - भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद। पीएम मोदी ने कहा कि आइए उन यादों को इकट्ठा करें जो जीवन भर मेरे और आपके साथ रहेंगी

मैं अपने परिवार वालों से मिलने आया हूं- पीएम मोदी
अबू धाबी में आयोजित 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में आए लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत मोदी-मोदी के नारों से किया। पीएम ने लोगों से कहा कि मैं यहां अपने परिवार वालों से मिलने आया हूं। जहां आपका जन्म हुआ, उस मिट्टी की खुशबू लेकर आया हूं और 140 करोड़ लोगों का संदेश लेकर आया हूं और संदेश ये है कि भारत को आप पर गर्व है, आप हमारे देश का गौरव हैं, भारत को आप पर गर्व है।

शेख जायद भारत के लोगों की तारीफ करते हैं- पीएम मोदी
अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे 2015 में अपनी पहली यूएई यात्रा याद है जब मुझे केंद्र में आए कुछ ही समय हुआ था। यह तीन दशकों के बाद किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा थी। कूटनीति की दुनिया मेरे लिए नई थी। उस समय हवाई अड्डे पर तत्कालीन क्राउन प्रिंस और आज के राष्ट्रपति शेख जायद ने अपने पांच भाइयों के साथ मेरा स्वागत किया था। वह गर्मजोशी, उनकी आंखों में चमक - मैं यह कभी नहीं भूल सकता। वह स्वागत अकेले मेरे लिए नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए था। पीएम ने कहा कि शेख जायद भारत के लोगों की तारीफ करते हैं और उनकी चिंता करते हैं।

एक पल में मंदिर निर्माण की मंजूरी मिली
पीएम मोदी ने अहलान मोदी इवेंट में अबु धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर पर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि 2015 में जब मैंने आप सभी की ओर से शेख मोहम्मद बिन जायद को अबू धाबी में एक मंदिर बनाने का प्रस्ताव दिया, तो उन्होंने बिना एक पल सोचे हुए हां कह दिया था। इसे अब इस भव्य (BAPS) मंदिर का उद्घाटन करने का समय आ गया है। पीएम ने कहा कि आज भारत और यूएई की दोस्ती मजबूत होती जा रही है।

पीएम ने शेख जायद को बताया भाई
अबू धाबी में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में यूएई की यह मेरी 7वीं यात्रा है। भाई शेख मोहम्मद बिन जायद भी आज एयरपोर्ट पर मुझे रिसीव करने आए। इससे उन्हें विशेष खुशी होती है। मुझे खुशी है कि हमें भारत में उनका चार बार स्वागत करने का अवसर मिला। कुछ दिन पहले वह गुजरात आए थे और लाखों लोग उन्हें धन्यवाद देने के लिए सड़कों पर एकत्र हुए थे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि यूएई ने मुझे अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार - द ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया है। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों का है। आप सभी का है।

हमारा रिश्ता प्रतिभा, नवाचार और संस्कृति का
पीएम मोदी ने अबू धाबी में कहा कि हमारा रिश्ता प्रतिभा, नवाचार और संस्कृति का है। अतीत में, हमने हर दिशा में अपने संबंधों को फिर से सक्रिय किया है। दोनों देश एक साथ चले हैं और साथ मिलकर आगे बढ़े हैं। आज यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। आज यूएई भारत में सातवां सबसे बड़ा निवेशक है। ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दोनों देश काफी सहयोग कर रहे हैं। आज भी जो एमओयू हमारे बीच साइन हुए हैं, हम इस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहे हैं। हम अपनी वित्तीय प्रणाली को एकीकृत कर रहे हैं। प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में, भारत और यूएई की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। समुदाय और संस्कृति के क्षेत्र में भारत-यूएई ने जो हासिल किया है वह दुनिया के लिए एक मॉडल है।

मोदी की गारंटी पर चर्चा
पीएम मोदी ने अबु धाबी में बदलते भारत के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज जब भी लोग भारत जाते हैं तो एक बदले हुए भारत को देखते हैं। हमारी सरकार ने करोड़ों लोगो को घर दिया। 10 करोड़ लोगों को मल कनेक्शन, 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा और 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी। पीएम ने कहा कि गांव देहात के लोगो को इलाज में दिक्कत और हो इसके लिए हमने डेढ़ लाख से आयुष्मान आरोग्य केंद्र बनाया। पीएम मोदी ने कहा कि उनके तीसरे टर्म में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। ये मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी पूरा होने की गारंटी।

पीएम ने की भारत के कामयाबी की चर्चा
अबू धाबी में कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। पीएम ने कहा कि वो कौन सा देश है जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है? हमारा भारत। कौन सा देश। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है? हमारा भारत। कौन सा देश पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह पर पहुंच गया? हमारा भारत। कौन सा देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया? हमारा भारत। किस देश ने एक साथ 100 उपग्रह लॉन्च करने का रिकॉर्ड बनाया? हमारा भारत। किस देश ने अपने दम पर 5जी तकनीक विकसित की और इसे सबसे तेजी से लागू किया? हमारा भारत।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.