Media24Media.com: महासमुंद : खूंखार हुआ भालू, मार्निंग वाक में निकले पुलिस पर भालू ने किया हमला, भाग कर अपनी जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : खूंखार हुआ भालू, मार्निंग वाक में निकले पुलिस पर भालू ने किया हमला, भाग कर अपनी जान

Document Thumbnail

 महासमुंद। इन दिनों जिले में भालुओं का हमला लगातार बढ़ते जा रही है। गुरुवार को जहां जिले में एक भालू गांव में घुसने के चक्कर में तार में फंस गया था। हालांकि, फारेस्ट टीम ने भालू की जान बचा ली है। आज शुक्रवार को पिथौरा में भालू की हमला की खबर सामने आई है। 



यहां मार्निंग वाक में निकले एक पुलिस कर्मचारी को भालू ने हमला कर दिया। हालांकि पुलिस कर्मचारी ने भाग कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है भालू के हमले से पुलिस कर्मचारी के पैर में चोट आई है। जिसे अस्पताल में एडमिट किया गया है।

जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार की अलसुबह मार्निंग वाक करने निकले पुलिस कर्मी को बया मार्ग प्रमोद कृषि फार्म हाउस  (लक्ष्मीपुर) के सामने भालु ने किया प्राणघातक हमला पुलिस कर्मी ने भालु से जान बचाकर बचाई अपनी जान पुलिस कर्मी के पैर को काटा भालु अस्पताल पहुंचाया गया।

इन दिनों जंगल में जंगली-जानवर के लिए पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है। जिसके कारण भोजन की तलाश में गांव की ओर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, शाम होते ही गांव में भालू दस्तक दे रहा है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.