Media24Media.com: राजा मोरध्वज की जीवंत झांकी देखकर भाव-विभोर हुए संस्कृति मंत्री बृजमोहन , पीपला फाउंडेशन ने किया मोरध्वज की कहानी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजा मोरध्वज की जीवंत झांकी देखकर भाव-विभोर हुए संस्कृति मंत्री बृजमोहन , पीपला फाउंडेशन ने किया मोरध्वज की कहानी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

Document Thumbnail

 भुनेश्वर साहू


आरंग । आरंग में आयोजित राजा मोरध्वज महोत्सव में ग्राम भोथली के कलाकारों ने राजा मोरध्वज और रानी पद्मावती द्वारा अपने पुत्र ताम्रध्वज को आरा से चीरते हुए दृश्य की मार्मिक झांकी प्रस्तुत किया । जीवंत मार्मिक झांकी ने सबको भाव-विभोर कर दिया। महिलाओं की आंखों से बहते देखा गया।

मार्मिक कथा के जीवंत प्रस्तुति से जनसामान्य तो प्रभावित हुए वहीं राजा मोरध्वज की जीवंत झांकी को संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने घंटे भर तक भाव विभोर होकर देखा। बाद उन्होंने उदगार व्यक्त करते हुए राजा मोरध्वज‌‌‌ की मार्मिक झांकी का जिक्र करते हुए कहा आरंग को राजा मोरध्वज नगरी के नाम से विश्व में पहचान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा राजा मोरध्वज और रानी पद्मावती द्वारा अपने पुत्र ताम्रध्वज को आरा से चीरकर भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित कर दिया। दानशीलता का ऐसा उदाहरण और कहीं देखने को नहीं मिलता है।

उन्होंने हर वर्ष राजा मोरध्वज महोत्सव आयोजन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी किये। वहीं नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नगर में किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना की। फाउंडेशन के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से राजा मोरध्वज की महिमा पर आधारित मार्मिक कहानी को स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग किया। जिससे बच्चों में दया,त्याग, दानशीलता का व्यक्तित्व विकास हो सके। आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने इस दिशा में प्रयास करने पीपला फाउंडेशन को आश्वस्त किया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.