Media24Media.com: CG NEWS : NMDC प्लांट में चट्टान धंसने से पोकलेन समेत 4 से ज्यादा मजदूर दबे, 2 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : NMDC प्लांट में चट्टान धंसने से पोकलेन समेत 4 से ज्यादा मजदूर दबे, 2 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Document Thumbnail

 CG NEWS : दंतेवाड़ा जिले में NMDC के एसपी-3 स्क्रीनिंग प्लांट में चट्टान धंसने से पोकलेन समेत 4 से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। इनमें 2 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।


जिले के किरंदुल शहर के नजदीक ही NMDC का एसपी-3 नया प्लांट स्थापित किया जा रहा है। यहां चट्टान और मिट्टी काटने के लिए हर दिन सैकड़ों मशीनें और मजदूर काम पर लगे रहते हैं। मंगलवार को भी पोकलेन मशीन की मदद से मिट्टी और चट्टान को काटा जा रहा था। काम करने के दौरान चट्टान धंस गई। जिससे पूरा मलबा नीचे मौजूद मजदूर और पोकलेन पर आ गिरा।

हादसे में 6 मजदूर चपेट में आए थे। इनमें से 2 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और 2 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि 2 और मजदूर मलबे में दबे हैं जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.