Media24Media.com: Poonam Pandey Alive : जिंदा हैं पूनम पांडे, इंस्टाग्राम पर जारी किया वीडियो

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Poonam Pandey Alive : जिंदा हैं पूनम पांडे, इंस्टाग्राम पर जारी किया वीडियो

Document Thumbnail

 Poonam Pandey : पूनम पांडे जिंदा हैं. बीते शुक्रवार को एक्ट्रेस की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था. हालांकि, अब शनिवार की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह जिंदा है और बिल्कुल सही-सलामत हैं. उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए शेयर की थी.


अपने वीडियो में पूनम कह रही हैं- ‘मैं जिंदा हूं. मैं सर्वाइकल कैंसर से नहीं मरी. दुर्भाग्य से, मैं उन सैकड़ों और हजारों महिलाओं के बारे में ये बात नहीं कह सकती, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी जान गंवाई है. ऐसा इसलिए नहीं है कि वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सके बल्कि इसलिए क्योंकि उन्हें पता ही नहीं था कि इसके बारे में क्या करना है.’

मैं यहां आपको यह बताने के लिए हूं कि, अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है. आपको बस इतना करना है कि आपको अपना चेकअप करवाना होगा और आपको एचपीवी टीका लगवाना होगा.”


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.