Media24Media.com: बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने किया ऐलान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने किया ऐलान

Document Thumbnail

 बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह अपने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. पीएम मोदी ने इस फैसले पर खुशी जताई है, उन्होंने फोन पर वरिष्ठ नेता से बात की और उन्हें बधाई भी दी.


पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. मैंने भी उनसे बात की है और इस सम्मान से सम्मानित किए जाने के लिए उन्हें बधाई दी है. वह हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं, उन्होंने भारत के विकास में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है.’

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, ‘उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करते हुए शुरू हुआ था, इसके बाद हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की सेवा की है. उन्होंने हमारे गृह मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई. संसदीय कार्य उनका हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरा रहा है.’


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.