Media24Media.com: महतारी वंदन योजना को लेकर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- क्राइटेरिया मतलब देने की नीयत ही नहीं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महतारी वंदन योजना को लेकर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- क्राइटेरिया मतलब देने की नीयत ही नहीं

Document Thumbnail

 Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महतारी वंदन योजना में क्राइटेरिया को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोदी की गारंटी असफल है। महतारी वंदन योजना के लिए भाजपा नेता कह रहे थे कि डॉ. रमन की पत्नी और भूपेश बघेल की पत्नी को भी इस योजना का लाभ मिलेगा, लेकिन अब आप क्राइटेरिया देखिए। लोगों को अलग-अलग सर्टिफिकेट बनाने के लिए परेशान होना पड़ेगा।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मोदी की दूसरी गारंटी महतारी वंदन योजना  को भाजपा ने तुरंत लागू करने की बात की थी। तुरंत तो मिला नहीं मगर जो शर्तें जारी की है उसमें लोगों को मूल निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र बनवाना पड़ेगा। इसके लिए कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ेगा, लोग परेशान होंगे। जबकि इससे पहले कहा था कि रमन सिंह और भूपेश बघेल दोनों की ही पत्नियों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा।

भूपेश बघेल ने कहा कि अब शर्त ऐसी बना दी है कि पात्र हितग्राही बहुत कम बचेंगे। चुनाव के समय 60 लाख फार्म भरवाए थे, अब उतने भी लोग नहीं आ पाएंगे। सरकार की नीयत ही नहीं है, मोदी की ये गारंटी भी असफल होने वाली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि 2016-17, 2017-18 वित्तीय वर्ष के लिए किसानों को बोनस की राशि मिलेगी, जबकि 2014-15 व 2015-16 के किसानों को बोनस दिया गया है। पहली गारंटी में ही किसान ठगा महसूस कर रहा है। कई किसानों को अब तक पुराना बोनस नहीं मिला है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.