Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के तीन विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री, सीएम साय ने दी बधाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के तीन विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री, सीएम साय ने दी बधाई

Document Thumbnail

रायपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ से इस बार दो हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा जायेगा। इनमें छत्तीसगढ़ के जशपुर के जागेश्वर यादव को पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा। वहीं नारायणपुर के हेमचंद मांझी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री पाने वाले शख्शियतों को बधाई दी है।


बता दें कि जशपुर के जागेश्वर यादव को बिरहोर के भाई के रूप में प्रसिद्धि है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्र में उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन बिरहोर और पहाड़ी कोरबा जनजाति के लिए समर्पित कर दिया है।

वहीं नारायणपुर के हेमचंद मांझी की पहचान वैद्य के रूप में है। पारंपरिक औषधि से लोगों का इलाज करने वाले हेमंचद ने अबूझमाढ़ से जैसे दुर्गम क्षेत्र में पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में शानदार काम किया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.