Media24Media.com: आरंग में मोरध्वज महोत्सव भव्य कराने की तैयारी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने ली सर्व समाज की बैठक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आरंग में मोरध्वज महोत्सव भव्य कराने की तैयारी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने ली सर्व समाज की बैठक

Document Thumbnail

विधायक ने कहा- प्राचीन नगर आरंग की ख्याति विश्व स्तर पर होगी

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब

आरंग। क्षेत्र के युवा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मंगलवार को नगर पालिका सभागार में सर्व समाज की बैठक ली। विधायक के नेतृत्व में नगर में राजा मोरध्वज‌‌‌ महोत्सव का भव्य आयोजन करने की तैयारी शुरु हो गई है। इसके लिए नगर स्तरीय सर्व समाज और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक आहूत की गई थी। विधायक के संयोजन में बैठक की अध्यक्षता नपा उपाध्यक्ष नरसिंग साहू ने की। इस अवसर पर सभी का विचार सुनने के बाद विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने महोत्सव को बीते वर्ष की तुलना में और भी भव्य करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आरंग के ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं को वैश्विक पटल पर लाने में यह महोत्सव मिल का पत्थर साबित होगा। गत वर्ष पीपला फाउंडेशन के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को इस वर्ष ज्यादा भव्यता प्रदान करने और हर साल महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष आयोजित महोत्सव में तत्कालीन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने आयोजन के लिए शासन की ओर से हर साल 10 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की थी। नगरीय प्रशासन विभाग से बजट आबंटन भी हुआ था। सरकार बदलने पर आयोजन को लेकर जनसामान्य में संशय की स्थिति थी। जिसे लेकर युवा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि दलगत राजनीति आरंग के विकास और जनहित के कार्यों में कहीं आड़े नहीं आएगी। उन्होंने महोत्सव को भव्य बनाने सभी से सुझाव आमंत्रित किया।

40 समाज प्रमुखों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक

आरंग नगर के करीब चालीस विभिन्न समाज प्रमुखों ने इस बैठक भाग लिया। सभी ने एक स्वर में महोत्सव कराए जाने का आग्रह किया। इसे भव्य बनाए जाने और सर्वहारा वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने अनेक सुझाव दिए।

नगर के सबसे सक्रिय सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन, मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर, कोसल साहित्य एवं कला मंच, राजा मोरध्वज मानस शक्ति केंद्र आरंग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने भी भाग लिया।

पीपला फाउंडेशन के प्रयास की सराहना

इस मौके पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा -गत वर्ष पीपला फाउंडेशन ने जनभागीदारी और नगरीय निकाय के सहयोग से राजा मोरध्वज महोत्सव की ऐतिहासिक शुरुआत की है। यह परंपरा कायम रहेगी। महोत्सव को और भी ज्यादा भव्य रूप में मनाया जाएगा। सर्व समाज द्वारा गुरु खुशवंत साहेब को राजा मोरध्वज महोत्सव का संयोजक घोषित किया गया।
इस अवसर पर गत वर्ष राजा मोरध्वज महोत्सव आयोजन की पहल करने वाले पीपला फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल ने अपने पिछले आयोजन के अनुभव साझा करते हुए महादानी राजा मोरध्वज की कहानी को स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा आयोजन को और भी भव्य रूप से मनाने का आग्रह किया। जिस पर गुरु खुशवंत ने पीपला फाउंडेशन के कार्यों की उन्मुक्त कंठ से सराहना करते हुए सहर्ष सहमति जताई। उन्होंने मोरध्वज महोत्सव आयोजन कामेटी में पीपला फाउंडेशन को भी विशेष स्थान दिए जाने की बात कही।

इनकी रही सक्रिय भागीदारी

बैठक में गनपत लोधी, भोलाराम साहू, बलराम पाल, सुरेश शर्मा, गणेश बांधे, खिलावन निषाद, तेजराम जलक्षत्री, परमानन्द नेभवानी, महेंद्र सिंह (पप्पू सेठ ), बजरंग साहनी, राकेश साहनी,अरविंद गुप्ता, मनोज चंद्राकर, पंचराम सोनवानी, वैभव अग्रवाल, चंद्रकिशोर गोंड़, विष्णु देवांगन, मो. शमीम तंवर, हलधर बघेल, डेरहा धुरंधर, उमाकांत यादव, रामदयाल यादव, कैलाश सेन, नंदकुमार बांसवार, जवाहर वर्मा, मुकेश प्रजापति, गोपी सोनी, गोपाल पटेल, कमल निर्मलकर, लखनलाल सोनकर, सोनू कंसारी, समारू सोनवानी, दिनेश्वर तंबोली, श्रवण कुमार पैकरा, हरिराम पारधी, लक्ष्मीनारायण सैनिक, गोपी देवार, सुशील गोस्वामी, धनीराम विश्वकर्मा,डॉली विश्वकर्मा, कोसल मंच से अनूपनाथ योगी, अरविंद वैष्णव, रीति सोनपीपरे,पीपला फाउंडेशन के सदस्यों सहित नगर के वरिष्ठ नागरिकों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। वरिष्ठ भाजपा नेताओ में के के भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष राजा तंबोली, भाजपा नेता शेखर साहू, गणेश साहू, संदीप जैन, सालिक साहू, विनोद साहू,पंकज शुक्ला, राजेन्द्र चंद्राकर, सतीश सोनकर, दिलीप जलक्षत्री, ब्रिजेश सोनी,पुष्कर साहू,तुलाराम पाल,पद्मिनी साहू, सत्यार्थ प्रकाश साहू, नगर पालिका परिषद आरंग से पार्षद राजेश साहू, नरेन्द्र लोधी,सूरज लोधी, शंकर जलक्षत्री,शरद गुप्ता,खिलावन निषाद,समीर गौरी, गौरी देवांगन, दीक्षा सूरज सोनकर,राम मोहन लोधी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

वहीं बैठक के आयोजन- संयोजन में नगर पालिका स्टाफ से अनुभव साहू, मनीष स्वर्णकार, मन्नू ट्रोंड्रे,घनश्याम साहू,इंदीवर दूबे, लक्ष्मण पाल,पोषण साहू सहित पालिका स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। आभार प्रदर्शन नपाउपाध्यक्ष नरसिंग साहू ने किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.