Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में चार फरवरी तक बढ़ाई गई धान खरीदी की तारीख

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में चार फरवरी तक बढ़ाई गई धान खरीदी की तारीख

Document Thumbnail

CG Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब धान खरीदी चार फरवरी तक होगी। छ्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए चार फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को चार फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।

किसानों ने कहा धन्यवाद

किसान खरीदी की तारीख चार दिन और बढ़ाने पर किसानों ने खुशी जाहिर की है. बलौदा बाजार के धान खरीदी केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसान राजेश साहू ने कहा कि हम परेशान थे कि अपना धान बेच पाएंगे या नहीं. ऐसे में सरकार के इस फैसले से राहत मिली है. इससे हम खुश हैं. अब उम्मीद है कि हम अपने धान को आसानी से बेच पाएंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार को कम से कम एक हफ्ते के लिए खरीदी बढ़ानी चाहिए, क्योंकि बड़ी संख्या में किसान अब भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.