Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

NCRB : बच्चे सुरक्षित नहीं! 6 साल में 96 फीसदी बढ़े दुष्कर्म के मामले, देखें डरावने आंकड़े

 NCRB : पिछले छह साल में बच्चों से दुष्कर्म के मामले 96 फीसदी से अधिक बढ़ गए। बाल अधिकारी एनजीओ चाइल्ड राइट्स एंड यू (CRY) ने यह रिपोर्ट जारी की है।


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के डाटा विश्लेषण के आधार पर जारी रिपोर्ट में बताया गया कि 2016 से 2022 के बीच बच्चों से दुष्कर्म और हमले के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है। इसमें सिर्फ 2020 में कम मामलों देखने को मिले, लेकिन अन्य वर्षों में लगातार मामले बढ़े हैं।

सीआरवाई के निदेशक सुभेंदु भट्टाचार्जी ने कहा कि लोगों में जागरूकता के कारण बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामलों की रिपोर्टिंग बढ़ी हैं। वहीं हेल्पलाइनों, ऑनलाइन पोर्टलों और विशेष एजेंसियों के माध्यम से भी इन अपराधों को सामने लाने में सक्षम रहे हैं। क्राई विश्लेषण से पता चलता है कि 2020 को छोड़कर 2016 के बाद से इन दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले छह साल में दुष्कर्म और उसकी कोशिश से जुड़े अपराधों की जांच में कुल वृद्धि 96.8 फीसदी रही। इसमें 2021 और 2022 के बीच एक साल में ऐसे मामलों में 6.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसमें 2016 में जहां कुल 19500 से अधिक मामले सामने आए थे, वहीं 2022 में बढ़कर 39 हजार हो गए। भट्टाचार्जी ने कहा कि बाल यौन शोषण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करने से समाज में चुप्पी की संस्कृति को तोड़ने में योगदान दिया है।

1. पिछले छह साल में बच्चों से दुष्कर्म और हमले के मामले

2022- 38,911
2021- 36,381
2020- 30,705
2019- 31,132
2018- 30,917
2017- 27,616
2016- 19,765

2. देश में पिछले छह साल में बच्चों से हुए अपराध

2016- 106,598
2017- 129,032
2018- 141,764
2019- 148,090
2020- 128,531
2021- 149,404
2022- 162,449

3. पांच राज्यों में सबसे ज्यादा बच्चों से अपराध

महाराष्ट्र- 20762
मध्य प्रदेश- 20415
उत्तर प्रदेश- 18682
राजस्थान- 9370
ओडिशा- 8240

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.