Media24Media.com: महासमुंद : GST विभाग की टीम ने नकली गुटखा बनाने वाले करोबारी के ठिकाने पर दी दबिश, भारी मात्रा में नकली गुटखा और मशीन जब्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : GST विभाग की टीम ने नकली गुटखा बनाने वाले करोबारी के ठिकाने पर दी दबिश, भारी मात्रा में नकली गुटखा और मशीन जब्त

Document Thumbnail

 महासमुंद । जिले के बड़े कारोबारी के घर देर रात जीएसटी विभाग की टीम ने दबिश दी। जहां से कई बड़ी मात्रा में नकली गुटका और गुटका बनाने की मशीन टीम ने जब्त की है।


बताया जा रहा है कि महासमुंद जिले के नवापारा के रहने वाले धीरज सरफराज के घर में बीती रात 11 बजे जीएसटी विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने छापा मारा। जिसके बाद मौके से टीम ने 11 बोरा नकली सितार गुटका जब्त किये जाने की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा गुटका बनाने वाली मशीन को भी जीएसटी विभाग की टीम ने जब्त कर कार्यवाही की।

जब्त गुटका और मशीन की कीमत लाखों रूपये की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जब जीएसटी विभाग की टीम मौके पर छापेमार कार्यवाही करने के लिए पहुंची तब तक खाद्य विभाग और पुलिस विभाग को सूचना नहीं दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि नकली गुटका और गुटका बनाने वाली मशीन जब्ती की कार्यवाही के बाद खाद्य विभाग और पुलिस को सूचना दी जायेगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.