Media24Media.com: नकली गुटखा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नकली गुटखा. Show all posts
Showing posts with label नकली गुटखा. Show all posts

महासमुंद : GST विभाग की टीम ने नकली गुटखा बनाने वाले करोबारी के ठिकाने पर दी दबिश, भारी मात्रा में नकली गुटखा और मशीन जब्त

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । जिले के बड़े कारोबारी के घर देर रात जीएसटी विभाग की टीम ने दबिश दी। जहां से कई बड़ी मात्रा में नकली गुटका और गुटका बनाने की मशीन टीम ने जब्त की है।


बताया जा रहा है कि महासमुंद जिले के नवापारा के रहने वाले धीरज सरफराज के घर में बीती रात 11 बजे जीएसटी विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने छापा मारा। जिसके बाद मौके से टीम ने 11 बोरा नकली सितार गुटका जब्त किये जाने की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा गुटका बनाने वाली मशीन को भी जीएसटी विभाग की टीम ने जब्त कर कार्यवाही की।

जब्त गुटका और मशीन की कीमत लाखों रूपये की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जब जीएसटी विभाग की टीम मौके पर छापेमार कार्यवाही करने के लिए पहुंची तब तक खाद्य विभाग और पुलिस विभाग को सूचना नहीं दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि नकली गुटका और गुटका बनाने वाली मशीन जब्ती की कार्यवाही के बाद खाद्य विभाग और पुलिस को सूचना दी जायेगी।


राजधानी में ब्रांडेड कंपनी के पाऊच में किया जा रहा था नकली गुटखा सप्लाई ,1 करोड़ से ज्यादा का नकली गुटखा जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सेहत के लिए तंबाकू का सेवन जानलेवा हो सकता है। तंबाकू या धूम्रपान व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर डालता है। इसी बीच मंदिरहसौद विधानसभा बाइपास में मंगलवार की रात खाद्य विभाग ने एक गोदाम में छापा मारकर 1 करोड़ से ज्यादा का गुटखा पकड़ा है। उसे माणिकचंद और सितार के पाउच में पैक किया जा रहा था। खाद्य विभाग के अफसरों को गुटखा नकली होने का शक है। छापा पड़ते ही वहां के सुपरवायजर और बाकी जिम्मेदार भाग निकले।


खाद्य अफसरों की टीम ने मंगलवार की रात छापेमारी की

खाद्य विभाग की टीम को नकली गुटखा पैकिंग कर बाजार में बेचे जाने की खबर थी। मुखबिर की सूचना के बाद खाद्य अफसरों की टीम ने मंगलवार की रात छापेमारी की। गोदाम में तीन दर्जन से ज्यादा बोरों में गुटखा और खाली पाऊच मिला। गोदाम के एक हिस्से में गुटखा बनाने का रॉ मटेरियल मिला है। वहीं मिक्चर मशीन भी रखी थी। पाऊच पैक करने वाली मशीन को भी एक हिस्से में रखा गया है।

नकली गुटखा ब्रांडेड कंपनी के पाऊच में पैक करके बाजार में सप्लाई किया जा रहा

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रॉ मटेरियल को गोदाम में मिक्स कर उसे पाऊच में पैक किया जा रहा था। गोदाम के बाहर किसी तरह का साइन बोर्ड नहीं लगा है। इस वजह से माना जा रहा है कि नकली गुटखा ब्रांडेड कंपनी के पाऊच में पैक करके बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। खाद्य विभाग के साथ पुलिस और जिला प्रशासन की टीम भी वहां पहुंच गई है। पुलिस के अधिकारी पकड़े गए कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.