Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में IT की रेड, मंत्री अमरजीत भगत समेत कई बिल्डरों पर कार्रवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में IT की रेड, मंत्री अमरजीत भगत समेत कई बिल्डरों पर कार्रवाई

Document Thumbnail

 रायपुर : आज सुबह से बिल्डर्स और कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। एक बार फिर आईटी ने इनके कई ठिकानों पर छापा मारा है। रायपुर और दुर्ग जिले समेत कई जगहों पर दबिश दी गई है। इतना ही नहीं पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आयकर की टीम घर के अंदर दस्तायवेजों की जांच कर रही है।


बता दें, भिलाई में रहने वाले अजय चौहान के यहां सुबह 5 बजे से आयकर विभाग की टीम पहुंच गई और अजय चौहान के कर्मचारियों के मोबाइल आईटी के अफसरों ने अपने पास रख लिए हैं। 

राजधानी रायपुर में स्थित लॉ विस्टा सोसाइटी में रहने वाले कारोबारी अमर होरा के घर पर छापा मारा है। वहीं तेलीबांधा में संदीप जैन के ठिकानों पर दबिश दी है। दुर्ग में रहने वाले चौहान ग्रुप के घर और ऑफिस दोनों जगह छापेमारी की है। भिलाई के पंचवटी सोसाइटी में रहने वाले एस.के. केजरीवाल के घर आईटी की टीम पहुंच गई है। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.