Media24Media.com: IED ब्लास्ट में घायल जवानों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

IED ब्लास्ट में घायल जवानों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा आज मंगलवार को नवंबर-दिसंबर महीने में बस्तर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिलने एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान घायल जवानों का कुशलक्षेम पूछा। उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टर्स से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 


हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान अरविंद एक्का, कुंजाम जोगा, रोशन हिकमी और सुरेश कुमार मिच्छा, सीआरपीएफ के जवान इंद्रजीत प्रसाद सिंह और मणिकांदन का इलाज चल रहा है। 

इस दौरान शर्मा ने घायल जवानों से कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि की जरूरत हो तो उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब, डीजीपी अशोक जुनेजा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सुनील खेमका एवं हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर्स मौजूद रहे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.