Media24Media.com: मुख्यमंत्री साय ने हरी सब्जी से भरे दो ट्रक को हरी झंडी दिखाकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री साय ने हरी सब्जी से भरे दो ट्रक को हरी झंडी दिखाकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया

Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए हरी सब्जी से भरे दो ट्रक को हरी झंडी दिखाकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया। इन दो ट्रक में 20 टन सब्जी ननिहाल छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम भेजी जा रही है।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शनिवार को हमारी सरकार को एक महीने पूरे हो रहे हैं| पिछले महीने 13 दिसंबर को हमने शपथ लेकर सरकार की बागड़ोर सम्भाली थी।उन्होंने कहा कि हमने किसानों से वादा किया था कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी करेंगे, हमने यह वादा पूरा किया। हमने कहा था कि किसानों को दो साल का बकाया बोनस देंगे, हमने यह वादा भी पूरा किया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.