Media24Media.com: मुख्यमंत्री साय ने राजिम भक्तिन माता जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री साय ने राजिम भक्तिन माता जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं

Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. सीएम साय ने कहा कि राजिम माता उन सभी कर्मवीरों की आराध्य हैं, जिन्होंने कर्म को ही जीवन का सार माना है. धर्मनिष्ठा और कर्मठता की प्रतीक राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है.


सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ का राजिम अब केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि तीन नदियों के साथ विभिन्न संस्कृतियों, सम्प्रदायों का संगम स्थल बन गया है. भक्तिन राजिम माता ने हमें कर्म और भक्ति का संस्कार दिया है, उनका त्याग, तपस्या और सत्कर्म हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.