Media24Media.com: CG NEWS : रात 3 बजे से धान बेचने किसान उपार्जन केंद्रों में लगा रहे लाइन, उठाव नहीं होने से बढ़ी समस्या

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : रात 3 बजे से धान बेचने किसान उपार्जन केंद्रों में लगा रहे लाइन, उठाव नहीं होने से बढ़ी समस्या

Document Thumbnail

 कवर्धा। अब जिले में धान खरीदी केंद्रों में किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अब उठाव धीमी होने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। खास कर जिन उपार्जन केंद्रों में जगह कम है वहा किसानों को अधिक परेशानी होने लगी है।


जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में किसानों को रात 3 बजे से अपना धान बेचने नम्बर लगाना पड़ रहा है। लोहारा विकासखंड बाजार चारभाठा में किसानों को अधिक परेशानी हो रही है। दरसअल यहां उपार्जन केंद्र में जगह कम होने व उठाव धीमा होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। 

किसान रार 3 बजे से उपार्जन केंद्र पहुँच रहे है यानी किसानों को रात जगा करना पड़ रहे है। चारभाठा में अब तक 1133 किसानों ने 67 हजार 359 क्विंटल धान बेच चुके है जबकि उठाव मात्र 46 हजार 50 क्विंटल हुआ है। जबकि केंद्र में 21 हजार 309 क्विंटल धान जाम रखा हुआ है। इसके कारण किसानों को अधिक परेशानी हो रही है। अधिकारियोंके ध्यान नही देने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.