Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सांकरा में विधायक जनसंपर्क कार्यालय का बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया शुभारंभ

 बसना। सांकरा के फारेस्ट आफिस के निकट बसना विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के क्षेत्रीय जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। जनसंपर्क कार्यालय शुभारंभ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समय से निराकरण कराया जा सके।




 विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के समस्याओं को सुनने एवं समाधान के लिए बसना विधानसभा के पांचो मण्डल मुख्यालय में विधायक जनसंपर्क कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। प्रतिदिन कार्यालय 24 घण्टे संचालित रहेगा। क्षेत्र की जनता को अब इधर-उधर समस्याओं को लेकर नहीं भटकना पड़ेगा। जनता अब किसी भी समस्या को लेकर कार्यालय पहुंचे और रजिस्टर में अवगत करायें। बिना देरी किए हर एक समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
 
उन्होंने आगे कहा कि बसना विधानसभा में पहली बार बसना क्षेत्र का व्यक्ति विधायक चुन कर आया है। अब स्थानीय विधायक बनने से लोगों की सारी समस्याओं का समाधान होगा। अब पूरे बसना विधानसभा क्षेत्र में विकास और खुशहाली होगी। भाजपा की ये जीत आप हर एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने मंच से कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि आगामी 22 जनवरी को अपने अपने घरों में श्रीरामचंद्र जी का ध्वज लगाकर दीप प्रज्वलित करें।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। साथ ही आगामी 22 जनवरी को दीप प्रज्वलन हेतु विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किट प्रदान किया।
   
       इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद साहू, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेश विशाल, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद किशन अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, पूर्व सैनिक वेणुधर साहू, जनपद पंचायत पिथौरा सभापति सोहन पटेल,जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, जनपद सदस्य कंवलजीत सिंह छाबड़ा, सांकरा मण्डल महामंत्री रामलाल मलिक,रंजीत साहू, कोलता समाज सभापति रसिक प्रधान, जिला महंत छबिलाल रात्रे, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा,विकास वाधवा,निर्मलदास,कामेश बंजारा,आकाश सिन्हा, नरेन्द्र बोरे,सोनू छाबड़ा, विजय पटेल,विश्वनाथ प्रधान,संतोष मांझी, दुष्यंत पटेल, कलपराम साहू, मुकेश प्रधान, विजय चौधरी, कमलेश डड़सेना, प्रहलाद बुड़ेक, प्रमोद प्रधान, ब्रजेन्द्र प्रधान, किशोर कानूनगो सहित सैकडो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.