Media24Media.com: कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का सीएम, कवायत हुई तेज, कल आ सकते हैं पर्यवेक्षक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का सीएम, कवायत हुई तेज, कल आ सकते हैं पर्यवेक्षक

Document Thumbnail

रायपुर। छतीसगढ़ भाजपा में मुख्यमंत्री का नाम संभवतः तय हो गया है। सीएम के नाम के साथ अब भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन के साथ कल दिल्ली से रायपुर आएँगे। प्रभारियों के साथ भाजपा की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचेंगे। 


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम का नाम लगभग तय कर लिया गया है। रायपुर में ये पर्यवेक्षक विधायकों से रायशुमारी करेंगे, इसके बाद नाम का ऐलान किया जाएगा।

फ़िलहाल बीजेपी में सीएम फेस को लेकर बैठकों का दौर जारी है. विस चुनाव जीते सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है. जिसमें छग से अरुण साव, गोमतीसाय और रेणुका सिंह शामिल है. लोकसभा स्पीकर ने सभी का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है. चर्चा रमेश बैस को सीएम बनाने की भी है. वे वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल है. OBC चेहरे भी है. बीजेपी को विस चुनाव 2023 में सरगुजा और बस्तर क्षेत्र में सबसे ज्यादा सीट मिली है. ये सीटें आदिवासी बहुल है. जिसे ध्यान में रखते भाजपा जनता पार्टी 2 डिप्टी सीएम बना सकती है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.