Media24Media.com: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- हलाल मांस खाकर भ्रष्ट न करें अपना धर्म

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- हलाल मांस खाकर भ्रष्ट न करें अपना धर्म

Document Thumbnail

 बिहार के बेगुसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने हिंदुओं से अपील की है कि वे हलाल मीट खाना छोड़ दें. उन्हें सिर्फ झटके वाला मांस ही खाना चाहिए. उन्होंने कहा कि झटके वाले मांस में जानवर का वध एक ही झटके में कर दिया जाता है. केंद्रीय मंत्री ने बेगुसराय में अपने समर्थकों से कहा कि वे इस बात का प्रण लें कि सिर्फ झटका मांस ही खाएंगे, हलाल मीट खाकर अपना धर्म भ्रष्ट नहीं करेंगे.


गिरिराज सिंह ने कहा कि “बलि प्रथा अनादिकाल से है. अगर बकरीद उनका धर्म है तो बलि प्रथा हमारा धर्म है. उन्होंने ये भी कहा कि मुसलमानों का मैं सम्मान करता हूं, उनमें अपने धर्म के प्रति इतनी आस्था है कि वे हलाल छोड़कर और कोई मांस नहीं खा सकते. इसलिए सनातन भाइयों से मेरी प्रार्थना है कि वे भी झटका मांस ही खाएं और अगर न मिले तो न खाएं.

केंद्रीय मंत्री ने जावरों का वध करने का हिंदू तरीका झटका बताया. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में जब जानवरों की बलि दी जाती है तो एक ही झटके में उसका वध कर दिया जाता है. इसलिए उन्हें हलाल मांस खाकर अपने धर्म को भ्रष्ट नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही कहा कि ऐसे बूचड़खानों को बनाने की जरूरत है, जहां पर जानवरों का वध एक ही झटके में किया जाए. झटका मांस बेचने वाली दुकानें होनी चाहिए. गिरिराज सिंह ने झटका

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.