Media24Media.com: बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ने से जलने लगे अलाव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ने से जलने लगे अलाव

Document Thumbnail

 महासमुंद। तेज़ ठंड और ठिठुरन को देखते हुए कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश और मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे के आदेश पर नगर के विभिन्न स्थानों में अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। नेहरू चौक, बरोड़ा चौक, एकता चौक, बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को ठंड से निजात मिल सके।




 अलाव जलते ही आने जाने वाले राहगीर ठंड से बचने के लिए अलाव के पास पहुंच रहें हैं।
ठंड के मौसम तक नगर पालिका के चौक चौराहों आदि स्थानों में प्रतिदिन अलाव जलाने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने कहा है कि  तापमान में गिरावट आ रही है।

जिससे ठंड काफी बढ़ गयी है। शहर में गरीब और निःसहाय लोगों और वैसे लोग जिन्हें ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं है। वैसे लोगों के लिए अलाव ही एकमात्र सहारा है। इसको देखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों में अलाव जलाया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.