Media24Media.com: मुख्यमंत्री के चारों सलाहकारों ने भी दिया इस्तीफा, आज निगम-मंडल के अध्यक्ष छोड़ सकते हैं अपना पद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री के चारों सलाहकारों ने भी दिया इस्तीफा, आज निगम-मंडल के अध्यक्ष छोड़ सकते हैं अपना पद

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में तख्ता पलट होते ही इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद अब अधिकारी, निगम मंडल के अध्यक्ष व सलाहकारों ने भी इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। सोमवार को ही संविदा पर काम कर रहे प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, निगम-मंडल के कई अध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया था।


अब भूपेश बघेल के 4 सलाहकारों ने भी इस्तीफा दे दिया है। सीएम भूपेश बघेल के सभी चारों सलाहकारों के इस्तीफे के बाद राज्य शासन ने एक दिसंबर से उनकी सेवाएं समाप्त करते हुए उनकी सभी सरकारी सुविधाएं वापस ले ली है। इनमें राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, पंचायत ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी और मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग शामिल हैं।इन सभी ने तीन दिन पहले ही इस्तीफा भेज दिया था। मुख्य सचिव ने आज मंजूर कर आगे की कार्रवाई के लिए जीएडी को भेज दिया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.