Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सामाजिक संगठनों ने की खुशवंत गुरू को मंत्री बनाने की मांग

 आरंग । नगर के सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन, कोसल साहित्य-कला मंच, श्रीबागेश्वरनाथ गौसेवा धाम समिति, रानी पद्मावती महिला संगठन सहित आरंग नगर के अनेक संगठनों व समाजजनों ने गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री बनाने की मांग की है। पीपला फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर ने बताया कि आरंग क्षेत्र प्रगति पथ पर अग्रसर है। विकास की गति निरंतर जारी रहे, इसके लिए आरंग क्षेत्र को मंत्रीमंडल में स्थान दिया जाना चाहिए। गुरू खुशवंत साहेब सतनामी समाज के आस्था से जुड़े हुए हैं। समाज में एक बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।



 सामाजिक संगठनों का कहना है आरंग, राजधानी नवा रायपुर से जुड़ा हुआ है। यह क्षेत्र अनेक मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है‌‌। यहां नगर व क्षेत्र में विकास की अनेक संभावनाएं हैं। विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय की दृष्टि से भी गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री बनाया जाना नितांत आवश्यक है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.