Media24Media.com: साय मंत्रीमंडल का हुआ विस्तार, 9 बीजेपी विधायक बने मंत्री

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

साय मंत्रीमंडल का हुआ विस्तार, 9 बीजेपी विधायक बने मंत्री

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुखिया विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में पांच ऐसे विधायक जो पहली बार चुनाव लड़कर सदन पहुंचे है, और संगठन ने उन्हें सीधे मंत्री बनाने का फैसला लिया है।


साय कैबिनेट में पहली बार विधायक और मंत्री बनने वालों में पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी रजवाड़े शामिल है। नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही प्रदेश में एक पद अब भी खाली है जिस पर मंथन जारी है।

आज के शपथ ग्रहण समारोह के बाद साय मंत्रिमंडल में कुल 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी विधायक को जगह मिली है। छत्तीसगढ़ में संख्याबल के आधार पर 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। जिसमें से मुख्यमंत्री भी शामिल होतें है। गौरतलब है कि इससे पहले विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री, विजय शर्मा और अरूण साव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

आज ये बने मंत्री

बृजमोहन अग्रवाल
रामविचार नेताम
दयालदास बघेल
केदार कश्यप
लखन लाल देवांगन
श्यामबिहारी जायसवाल
ओपी चौधरी
लक्ष्मी राजवाड़े
टंकराम वर्मा

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.