Media24Media.com: मां ने नवजात बच्चे को कूड़ेदान में फेंका, बच्ची की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मां ने नवजात बच्चे को कूड़ेदान में फेंका, बच्ची की मौत

Document Thumbnail

 मुंबई : एक युवती को अपनी नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवती ने ने बिना शादी मां बनने के बाद बदनामी से बचने के लिए यह कदम उठाया था।


एक सफाई कर्मचारी को नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल के शौचालय में कूड़ेदान में बच्ची मिली। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से 23 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने बिना शादी मां बनने के बाद बदनामी से बचने के लिए यह कदम उठाया था। महिला को धारावी से गिरफ्तार किया गया है। बाद पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

आरोपी महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 315 (बच्चे को जीवित पैदा होने से रोकने या जन्म के बाद उसकी मृत्यु का कारण बनने के इरादे से किया गया कार्य) और धारा 317 (12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को माता-पिता या उसकी देखभाल करने वाले व्यक्ति द्वारा त्याग देना) के तहत केस दर्ज किया गया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.