Media24Media.com: भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, विधायक दल की बैठक में फैसला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, विधायक दल की बैठक में फैसला

Document Thumbnail

 Rajasthan New CM: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजस्थान में सभी को चौंकाते हुए सीएम पद के लिए भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी। मिला जानकारी के मुताबिक, सीएम पद के लिए वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा था। इस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी उस चेहरे को आगे कर दिया, जिसकी चर्चा नहीं थी। 


राजस्थान में दो डिप्टी सीएम होंगे. दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे. वासुदेव जी देवनानी स्पीकर होंगे. विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ है. 

प्रेम चंद बैरवा दूदू से बीजेपी के विधायक चुने गए हैं. वे इस बार के चुनाव में 35743 वोटों के अंतर जीते हैं. उन्होंने चुनाव में बाबूलाल नागर को हराया है. इन्होंने 1995 में ब्लॉक संगठन से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की.

भजनलाल शर्मा सांगानेर सीट से विधायक हैं. बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद रहें. बता दें कि राजस्थान की 200 में से 199 सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी को 115 सीट पर जीत के साथ बहुमत मिला है.

राजस्थान का मुख्यमंत्री चुनने के लिए बीजेपी व‍िधायक दल की बैठक शाम चार बजे पार्टी कार्यालय में शुरू हुई. इसके बाद विधायकों ने सर्वसम्मति से भजनलाल शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.