Media24Media.com: कुम्भकार महासंघ के चक्र महोत्सव में विधायक डॉ.सम्पत हुए शामिल, ईंट निर्माण में मिलने वाली छूट को बढ़ाने का दिया आश्वासन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कुम्भकार महासंघ के चक्र महोत्सव में विधायक डॉ.सम्पत हुए शामिल, ईंट निर्माण में मिलने वाली छूट को बढ़ाने का दिया आश्वासन

Document Thumbnail

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कुम्भकार महासंघ फुलझर अंचल शाखा सभा के नेतृत्व में ग्राम तोषगांव में चक्र पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। तथा उन्होंने इष्टदेवों की पूजा अर्चना कर कुम्भकार समाज की प्रगति तथा क्षेत्र का विकास और खुशहाली की कामना की। 


तत्पश्चात समस्त कुम्भकार समाज पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पुष्पहार श्रीफल एवं अंगवस्त्र से भव्य स्वागत सम्मान किया। उक्त महोत्सव में बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।   विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि चक्र महोत्सव हमारी प्रकृति, संस्कृति से जुड़ा हुआ त्याेहार है। हमारे संस्कृति में इस महोत्सव का बहुत ही महत्व है। उन्होंने बताया कि चक्र पूजा महोत्सव कुम्भकार समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसमें इष्ट देव ब्रम्हा, बिष्णु , महेश, गणेश, विश्वकर्मा, रुद्रपाल और रत्नेश्वरी की पूजा की जाती है।रुद्रपाल और रत्नेश्वरी से ही कुम्हार समाज बना व पूर्वज के रूप में पूजे जाते हैं। 


यह पूजा मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि से शुरू होती है। उन्होंने आगे विधानसभा चुनाव में अपार जनसमर्थन के सहयोग से प्रचंड बहुमत हासिल कर बसना में भाजपा को जीत दिलाकर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने तक की जनसंपर्क सहित विजय यात्रा का विस्तार से उल्लेख किया। इस दौरान कुम्भकार समाज को शासन के तरफ से ईट निर्माण में मिलने वाले 25000 ईंट के छुट को बढ़ा कर 2 लाख करने की मांग की गई। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने शासन से मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया।


इस मौके पर विद्याभूषण सतपथी महाराज, पूर्व संसदीय सचिव त्रिविक्रम भोई, कुम्भकार फुलझर अंचल अध्यक्ष नरेंद्र राणा, संबलपुर अध्यक्ष हरिहर राणा, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पाण्डे, जनपद सदस्य कुमोदिनी भोई, माटीकला बोर्ड पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, तोषगांव सरपंच पद्मिनी विशाल, रामचरण राणा, वरुण चक्रधारी, मोरध्वज चक्रधारी, भाजपा नेता सुवर्धन प्रधान, रीसिकेश राणा, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा,हरजिंदर सिंह, पुरुषोत्तम पांडे, विजय पांडे, लक्ष्मी नारायण पांडे, गजानंद पांडे, जसवीर सिंह, हितेंद्र पांडे, सुशांत राणा, पुरुषोत्तम प्रकाश भोई सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.