Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Mahasamund Crime News : कार से 50 लाख रुपये का 100 किलो गांजा की तस्करी करते मध्यप्रदेश का एक अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफतार

 छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द  धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया है।




            इस बीच मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के  कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर छत्तीसगढ होते हुये मध्यप्रदेश ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द  धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया।  महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच की जा  रही थी । तभी बरगढ (ओडिशा) की तरफ से  एक सफेद के AURA कार क्रमांक MP 19 CC 6919 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जो नाके में पुलिस टीम को चेकिंग करते देख वाहन को खडा कर जंगल की ओर भागने लगा।  जिसे पुलिस टीम के द्वारा एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर पकडा गया।



            वाहन में 01 व्यक्ति सवार मिला जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्ति ने अपना नाम विनोद सिंह पिता स्व. राजबहादूर सिंह उम्र 23 वर्ष सा. पूर्वा वार्ड नं. 02 बहरौल थाना कोटी जिला सतना, मध्य प्रदेश का होना बताया। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व कार में क्या रखना एवं पुलिस की टीम को देख कर भागने कारण पूछे जाने पर वाहन में गांजा होना बताया। जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। कार के पीछे डिक्की एवं बीच सीट में 04 नग प्लास्टिक बोरी के अंदर कुल कुल 100 नग पैकेट खाकी कलर के टेप से टेपिंग किया हुआ एवं सफेद पॉलिथिन से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में कुल 04 नग प्लास्टिक बोरियों में प्रत्येक बोरी में 25-25 किलोग्राम कुल 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 01 क्विंटल गांजा कीमती  जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्यप्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया।

                यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक  आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली  अभिषेक केसरी के निर्देशन में महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.