Media24Media.com: महासमुन्द संसदीय क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है सरकार- चावला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुन्द संसदीय क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है सरकार- चावला

Document Thumbnail

 महासमुन्द। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपनी केबिनेट का विस्तार किया है। 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। लेकिन इसमें महासमुंद जिले सहित सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया है।




इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुवे जारी व्यक्तत्व में पूर्व जिला अध्यक्ष व कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा उक्त निर्णय लेकर न सिर्फ जिले बल्कि सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ विश्वास घात किया है। एक ओर भाजपा सभी क्षेत्रो को सरकार में समुचित स्थान व समुचित विकास देने की बात करती है।

 लेकिन जब मंत्री मंडल में स्थान देने की बात आई तो भाजपा सरकार इसके विपरित कार्य कर रही है। पूर्व में जब 15 सालों तक जब प्रदेश में भाजपा की सरकार रही तब भी महासमुंद विधानसभा व सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय क्षेत्र में विकास विकास के मुद्दे पर भेदभाव किया जाता रहा। जिससे अन्य संसदीय क्षेत्रों की तुलना में महासमुंद संसदीय क्षेत्र विकास में पिछड़ा हुआ है।

मंत्रीमंडल में बचे हुए एक स्थान पर लिया जाए महासमुंद ससंदीय क्षेत्र से मंत्री
कांग्रेस नेता अमरजीत चावला ने कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री न बनाये जाने को लेकर स्थानीय जनता में नाराजगी है। ऐसे में साय मंत्री मंडल में मंत्री का एक पद अभी भी रिक्त है जिस पर  महासमुंद जिले से किसी एक विधायक को लिया जाये ये हमारी मांग है। ताकि इस क्षेत्र में भी समुचित विकास हो सके। कांग्रेस में सत्ता में रहे या विपक्ष में जनता के हितों व विकास को गति देना प्राथमिकता रहती है। इस लिए हम चाहते है की जिले के समुचित विकास के लिए जिले से एक विधायक को मंत्रिमंडल के रिक्त स्थान में लिया जाए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.