Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Live Video : एक माँ ने तीन बेटों को दिया एक साथ जन्म, देखिए डॉक्टर ऑपरेशन करके गर्भ से कैसे निकाल रहे हैं एक के बाद एक 'तीन बच्चे'

 आनंदराम पत्रकारश्री/ ललित चक्रधारी/प्रतीक टोंडरे.


महासमुन्द (छत्तीसगढ़) : 

क्या आपने जच्चा का ऑपरेशन करके गर्भ से बच्चे को निकालते हुए कभी देखा है। नहीं न ! तो यह खबर आपको पूरा अवश्य पढ़ना चाहिए। अपने तरह के इस विरलतम वीडियो को अवश्य देखना चाहिए। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस वीडियो को जरूर देखिए। ऐसे ही खास वीडियो और स्टोरी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल media24media https://youtu.be/qZ8YtejJLaM?si=WgKPueAF5vMLNwtP को like, share और सब्सक्राइब करना न भूलें।

देखिए VIDEO (कृपया नीचे दिए गए लिंक को टच कीजिये)

https://youtu.be/qZ8YtejJLaM?si=WgKPueAF5vMLNwtP

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है कि
"बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ रेवेन्द साहू ने ट्रीबल बेबी का सफल आपरेशन किया। बहुत-बहुत बधाई..अभिनंदन.."

जब इस सूचना की पुष्टि के लिए 'मीडिया24मीडिया' की टीम ने बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पड़ताल की। तो ऐसा कोई भी सर्जरी होने और जच्चा-बच्चा की पुष्टि नहीं हुई। फिर हमारी गहन जांच-पड़ताल शुरू हुई। जो छुरा के लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल में जाकर पूरी हुई। 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के ध्येय वाक्य के साथ लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल दुराञ्चल ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत है। जहाँ 20 दिसंबर 2023 की रात में ग्राम कुड़ेरादादर की एक गर्भवती महिला अति गंभीर स्थिति में लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल छुरा में डिलेवरी के लिए भर्ती हुई थी। तत्काल सोनोग्राफी किया गया। डॉक्टरों ने पाया कि गर्भवती महिला के गर्भ में एक साथ तीन बच्चे पल रहे हैं। उनकी हालत बिल्कुल गंभीर है । तुरंत लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल के डा. आशीष , डा. रात्रे, डा.दुबे और उनकी पूरी टीम ने डॉ साहू को सूचित किया। और चार डॉक्टरों की टीम ने तत्काल ऑपरेशन कर प्रसव कराया। शिशुवती माता के साथ-साथ तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। बच्चों का वजन सामान्य से कम होने की वजह से राजिम अस्पताल की नर्सरी बेबी केअर में इन्हें भर्ती कराया गया है।

डेढ़ मिनट में तीन बच्चों की डिलेवरी

करीब डेढ़ मिनट के लाइव वीडियो में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ऑपरेशन थियेटर में हिंदी-छत्तीसगढ़ी और मेडिकल साइंस की भाषा में आपस में बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। हम अपने पाठकों/दर्शकों को यह वीडियो यहाँ मूलतः दिखा रहे हैं। डेढ़ मिनट में तीन स्वस्थ बच्चे के जन्म को मोबाइल के कैमरे में कैद किया गया है। अस्पताल के ही स्टाफ ने यह वीडियो बना कर स्टेटस अपडेट कर दिया। तो यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
पहला बच्चा- 9:26:00 बजे
दूसरा बच्चा- 9:26:30 बजे
तीसरा बच्चा- 9:27:00 बजे

सुनिए ऑपरेशन थियेटर का संवाद

डॉक्टर बोले- एयर निकाल लेना न। जल्दी करिये दादा...। MCH baby out timing: 9.26
After 40 second
Three MCH : 9 बजकर 27 मिनट।
 इस तरह एक से डेढ़ मिनट के भीतर तीन स्वस्थ जुड़वां बच्चों-मेल चाइल्ड (MCH) का जन्म हुआ। दो बच्चे तो जुड़वां एक ही समय में पैदा होने की घटना सामान्यतः होती है। उनके शक्ल-सूरत और हाव-भाव भी मिलते-जुलते हैं। एक साथ तीन बच्चों का जन्म , और वह भी तीनों बेटे किसी चमत्कार से कम नहीं है। इन बच्चों को स्पेशल बेबी केअर किया जा रहा है। तीन अनमोल रत्न को जन्म देकर माँ बहुत प्रसन्न है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.