Media24Media.com: खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमले की चेतावनी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमले की चेतावनी

Document Thumbnail

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है कि वह 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करेगा। उसने भारत पर हमले का एक धमकीभरा वीडिया जारी किया है। पन्नू ने इस वीडियो में कहा कि 'मेरी हत्या की साजिश नाकाम हुई है, मैं 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके उसका जवाब दूंगा।' संसद भवन पर 13 दिसंबर के दिन ही साल 2001 में आतंकी हमला हुआ था।


खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो में कहा कि भारतीय एजेंसियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी, जो कामयाब नहीं हो पाई। अब हमले की योजना का जवाब वो 13 दिसंबर को संसद पर हमला करके देगा।' वीडियो में पन्नू ने संसद भवन पर हमले के आरोपी अफजल गुरु का पोस्टर भी जारी किया। इसमें लिखा है 'दिल्ली बनेगा पाकिस्तान'।

पन्नू का वीडियो देखकर क्या कहा सुरक्षा एजेंसियों ने?

सुरक्षा एजेंसियों ने पन्नू के इस नए वीडियो को देखकर कहा कि इस वीडियो के कंटेंट को सुनकर साफ समझ में आ रहा है कि पन्ने को यह स्क्रिप्ट पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी 'आईएसआई' के के-2 डेस्क ने लिखकर दी है। दरअसल वीडियो में पन्नू एक तरफ खालिस्तान का एजेंडा चला रहा है, वहीं अफजल गुरु का नाम लेकर कश्मीरी आतंकियों और पाकिस्तान के कश्मीर एजेंडे को भी साध रहा है। पन्नू के इस वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट पर हैं।

पहले भी धमकी दे चुका है पन्नू

इससे पहले भी खालिस्तानी आतंकी पन्नू गीदड़ भभकी दे चुका है। पन्नू ने कुछ समय पहले एक वीडियो जारी किया था। इसमें उसने धमकी दी थी कि वह हम सिख लोगों से 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से ट्रैवल न करने के लिए कह रहे हैं। ये एक वैश्विक नाकाबंदी होगी। उसने कहा कि 19 नवंबर को एयर इंडिया से ट्रैवल न करें, नहीं तो आपकी जान खतरे में पड़ जाएगी। पन्नू ने आगे दावा किया कि दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट 19 नवंबर को बंद रहेगा और इसका नाम बदल दिया जाएगा। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.