Media24Media.com: खालिस्तानी आतंकी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label खालिस्तानी आतंकी. Show all posts
Showing posts with label खालिस्तानी आतंकी. Show all posts

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमले की चेतावनी

No comments Document Thumbnail

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है कि वह 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करेगा। उसने भारत पर हमले का एक धमकीभरा वीडिया जारी किया है। पन्नू ने इस वीडियो में कहा कि 'मेरी हत्या की साजिश नाकाम हुई है, मैं 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके उसका जवाब दूंगा।' संसद भवन पर 13 दिसंबर के दिन ही साल 2001 में आतंकी हमला हुआ था।


खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो में कहा कि भारतीय एजेंसियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी, जो कामयाब नहीं हो पाई। अब हमले की योजना का जवाब वो 13 दिसंबर को संसद पर हमला करके देगा।' वीडियो में पन्नू ने संसद भवन पर हमले के आरोपी अफजल गुरु का पोस्टर भी जारी किया। इसमें लिखा है 'दिल्ली बनेगा पाकिस्तान'।

पन्नू का वीडियो देखकर क्या कहा सुरक्षा एजेंसियों ने?

सुरक्षा एजेंसियों ने पन्नू के इस नए वीडियो को देखकर कहा कि इस वीडियो के कंटेंट को सुनकर साफ समझ में आ रहा है कि पन्ने को यह स्क्रिप्ट पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी 'आईएसआई' के के-2 डेस्क ने लिखकर दी है। दरअसल वीडियो में पन्नू एक तरफ खालिस्तान का एजेंडा चला रहा है, वहीं अफजल गुरु का नाम लेकर कश्मीरी आतंकियों और पाकिस्तान के कश्मीर एजेंडे को भी साध रहा है। पन्नू के इस वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट पर हैं।

पहले भी धमकी दे चुका है पन्नू

इससे पहले भी खालिस्तानी आतंकी पन्नू गीदड़ भभकी दे चुका है। पन्नू ने कुछ समय पहले एक वीडियो जारी किया था। इसमें उसने धमकी दी थी कि वह हम सिख लोगों से 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से ट्रैवल न करने के लिए कह रहे हैं। ये एक वैश्विक नाकाबंदी होगी। उसने कहा कि 19 नवंबर को एयर इंडिया से ट्रैवल न करें, नहीं तो आपकी जान खतरे में पड़ जाएगी। पन्नू ने आगे दावा किया कि दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट 19 नवंबर को बंद रहेगा और इसका नाम बदल दिया जाएगा। 

भारत-कनाडा तनाव के बीच खालिस्तानी आतंकी पर NIA का बड़ा एक्शन, करोड़ों रुपए की संपत्तियों को किया जब्त

No comments Document Thumbnail

खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ भारत में बड़ा एक्शन हुआ है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने पन्नू की अमृतसर और चंडीगढ़ स्थिति संपत्तियों को जब्त कर लिया है। आपको बता दें, पन्नू सिख फॉर जस्टिस की चीफ है। भारत में वह मोस्ट वांटेड है। पन्नू आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगलता है .


एनआईए ने पन्नू की जो संपत्तियां पंजाब में जब्त की हैं उनमें अमृतसर जिले के बाहरी इलाके में स्थित पैतृक गांव खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति और चंडीगढ़ के सेक्टर 15, सी स्थित उसका मकान शामिल हैं। ज़ब्ती का यह है कि अब पन्नू संपत्ति का अधिकार खत्म हो गया है और यह संपत्ति अब सरकार की है। 2020 में भी उसकी संपत्तियां कुर्क कर ली गई थी। जिसका मूल अर्थ यह था कि वह संपत्ति नहीं बेच सकता था, लेकिन इस कदम के बाद पन्नू ने संपत्ति का मालिकाना हक खो दिया है।

पन्नू ने दी थी धमकी

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को धमकी देकर कहा है कि वे देश छोड़ दें। इस पूरे मामले को लेकर कनाडाई हिंदुओं ने ट्रूडो सरकार से एक चिट्ठी में मांग करते हुए कहा है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू की स्पीच हेट क्राइम के तौर पर दर्ज की जाए।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली खालिस्तानी आतंकी की हत्या जिम्मेदारी, कहा- सबको मिलेगी पापों की सजा

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: कनाडा के विनिपेग में खालिस्तानी आतंकी सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खू दुनेके की गोली मारकर हत्या कर दी गई. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली है. सुक्खा पर पंजाब और आसपास के राज्यों में 20 के करीब आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमे कुछ अंडर ट्रायल और कुछ मामले अंडर इंवेस्टिगेशन हैं. सुखदूल सिंह पंजाब के मोगा का रहने वाला था. उसके पैतृक घर में उसके ताया-ताई रहते हैं. उसकी मां और बहन कनाडा में ही रहती हैं.


सुक्खा दुनेके जाली पासपोर्ट के जरिए 2017 में कनाडा भागा था. वह उन 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था जिसे राष्ट्रीय जांच अभिकरण  ने हाल ही में जारी किया गया था. उसे अज्ञान हमलावरों ने करीब 20 गोलियां मारी और मौके पर ही सुक्खा ने दम तोड़ दिया. उसका झुकाव खालिस्तान समर्थक संगठनों की ओर भी था, लेकिन वह ज्यादातर जबरन वसूली और ‘सुपारी किलिंग’ की वारदातों में शामिल था.

लॉरेंस गैंग ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘हांजी सत श्री कॉल, राम राम सारेयां नूं. ये सुक्खा दुनेके, जो बंबीहा ग्रुप का इंचार्ज बना फिरता था, उसका मर्डर हुआ है कनाडा के विनिपेग सिटी में. उसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है. इस हेरोइन एडिक्टेड नशेड़ी ने सिर्फ पैसों के लिए बहुत से घर उजाड़े थे. हमारे भाई गुरलाल बराड़, विक्की मिड्डूखेड़ा के मर्डर में इसका हाथ था. संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने करवाया था. इसे इसके पापों की सजा मिल गई. बस एक ही बात कहनी है, जो दुक्कियां-तिक्कियां अभी रह गई हैं, जहां मर्जी भाग लो, दुनिया में किसी भी देश में चले जाओ, ये न सोचो हमारे साथ दुश्मनी लेकर बच जाओगे, टाइम जरूर कम-ज्यादा लग सकता है, लेकिन एक-एक को अपने कर्मों की सजा मिलेगी.

सुक्खा दुनेके अपने सहयोगियों और राज्य में मोस्ट वांटेड सूची में शामिल अपराधियों के माध्यम से पंजाब और आसपास के प्रांतों में अपराधों को अंजाम दे रहा था. पिछले साल 14 मार्च को सुक्खा दुनेके ने जालंधर के मल्लियां गांव में एक मैच के दौरान अपने साथियों की मदद से कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल की हत्या की साजिश रची थी. उसके खिलाफ पंजाब और आसपास के राज्यों में हत्या और अन्य जघन्य अपराधों के 20 से अधिक मामले दर्ज थे.

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के कत्ल के बाद यह इस तरह की दूसरी बड़ी वारदात है. गैंगस्टर सुक्खा दुनेके को खालिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का राइट हैंड माना जाता था. अर्श डल्ला आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का करीबी साथी था और उसके साथ मिलकर खालिस्तान टाइगर फोर्स के आतंकी मॉड्यूल को हैंडल कर रहा था. सुक्खा दुनेके पंजाब के मोगा के गांव दुन्नेके कलां का रहने वाला था. अपराध की दुनिया में आने से पहले वह मोगा के DC कार्यालय में काम करता था.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.