Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भाजपा की जीत में महिला मोर्चा की अहम भूमिका, लोकसभा चुनाव में भी सभी 11 सीटों पर कमल खिलाने का लिया संकल्प

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। बैठक में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं नवनिर्वाचित महिला विधायकों का सम्मान किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने बैठक में आए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी का तिलक लगाकर स्वागत किया।


बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि जिस तरह से हमारे कार्यकर्ताओं ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक के सुदूर अंचलों में जाकर लोगों के बीच भाजपा की रीति नीति से उन्हें अवगत कराया। प्रदेश की जनता ने प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाई। विकास की धारा में जोड़ने के लिए और छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए भाजपा को चुनी है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता की हित के लिए कार्य करने वाली पार्टी है जिसका जनता ने आशीर्वाद देते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। हमें छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीदों पर हमें खरा उतरना है। जन भावनाओं के अनुरूप लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में कार्य करना है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में कमल खिलाने के लिए कठोर परिश्रम किया और कई कार्यकर्ताओं ने अपनी जान तक न्योछावर कर दी। हमें छत्तीसगढ़ का विकास करना है और दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के सपनों को पूरा करना है।। भाजपा अंत्योदय की विचारधारा वाली पार्टी है जो अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक के विकास के लिए कार्य करने वाली है।

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने घर-घर जाकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए एक आधार प्रदेश में रखी जिसका प्रतिसाद प्रदेश की जनता ने कमल खिलाकर दिया है। भाजपा की सरकार अपने संकल्प पत्र को पूरा करते हुए एक के बाद एक अपने वादों को पूरा कर रही है। यह मोदी की गारंटी है जिसके पूरे होने की पूरी गारंटी है।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने संगटनात्मक चर्चा करते हुए कहा कि हमें जिस तरह से प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत मिली है इसी तरह होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज कर प्रदेश की सभी लोकसभा की 11 सीटों पर कमल खिलाना है और केंद्र में मोदी सरकार को मजबूत बनाना है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने महिला मोर्चा के द्वारा संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में किए गए कार्यों एवं आगामी लोकसभा चुनाव की कार्य योजना को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की बहने हर स्तर पर जाकर कार्य की है। लगातार चुनाव के दौरान सुदूर क्षेत्र में जाकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने और कमल खिलाने के लिए एक मजबूर आधार स्थापित की।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीतू डबास ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का पूरा लाभ जनता को मिले इस दिशा में कार्य करना है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ हर जन को मिले भाजपा का यही लक्ष्य है।

इस दौरान बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत महिला मोर्चा प्रभारी सरल कोरिया नवनिर्वाचित विधायक मंत्री लक्ष्मीराजवाड़े,शकुंतला., पूर्व मंत्री रामशिला साहू कमला पाटले विभा अवस्थी.. चंपा देवी पावले ममता साहू शीतल नायक किरण बघेल कृतिका जैन मिनी पांडे प्रदेश के सभी पदाधिकारी प्रदेश की हर जिले से आई महिला मोर्चा की पदाधिकारी गण मौजूद रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.