Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पूर्व मंत्री अकबर का भाजपा को खुला चैलेंज, कहा - रोहिंग्या मुसलमान है तो सामने लाए सरकार

 रायपुर : हाल ही मे संपन्न हुए विधान सभा चुनाव में अप्रत्याशित रूप से कांग्रेस की हार हुई और भाजपा की पांच साल बाद फिर से प्रदेश की सत्ता में वापसी हुई . संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा द्वारा कवर्धा सहित प्रदेश के कई क्षेत्रो में रोहन्गिया मुसलमानों को कांग्रेस सरकार द्वारा बसाने का आरोप लगाये जाने पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने पुरे भाजपा को खुला चेलेंज करते हुए कहा कि भाजपा ने रोहिंग्या मुसलमानों को बड़े पैमाने पर बसाए जाने के नाम पर झूठी कहानी रचकर छत्तीसगढ़ में चुनाव तो जीत लिया । 


अब तो सत्ता सरकार में भाजपा है इसलिए जिम्मेदारी उसकी बनती है। न ही कवर्धा , न ही सरगुजा, न ही बस्तर न ही कहीं रोहिंग्या की मौजूदगी थी । अगर रोहिंग्या मुसलमान है कहीं तो उसे पकड़कर सामने लाओ,कार्यवाही करो भाजपा चैलेंज को स्वीकार करे।


बता दे कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कवर्धा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का मुकाबला भाजपा के विजय शर्मा से था जिसमे भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा बड़े अंतर से जीत कर वर्तमान में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे है . ऐसे में पूर्व मंत्री के इस खुले चेलेंज को प्रदेश भाजपा किस तरह से देखती है यह आने वाले दिनों में ही ज्ञात होगा . मोहम्मद अकबर द्वारा यह खुला चेलेंज वीडियो के माध्यम से भी सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है .


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.