Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

साय कैबिनेट की पहली बैठक ख़त्म, 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने पत्रकार वार्ता लेकर फैसलों की जानकारी दी। विष्णुदेव ने कहा कि “18 लाख ग्रामीण आवास से जो पिछली सरकार ने वंचित रखा था, इसकी स्वीकृति आज हम सभी ने दी है।


उन्होंने कहा कि जो “मोदी की गैरेंटी” है उसे पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा। आज की कैबिनेट में एकमात्र विषय यही था जिसमें 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी गई है, यही निर्णय लिया गया है। आने वाले समय में उसे पर जल्द ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.